लॉक अप-2 में अपूर्वा मुखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? इस कंटेस्टेंट की बढ़ सकती हैं मुश्किलें| Navbharat Live

Published on 20 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 20, 2026 | 04:13 PM IST

विज्ञापन

सार

Lock Upp 2 Contestants: रियलिटी शो 'द ट्रेडर्स' में अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी से पहचान बनाने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन अपूर्वा मखीजा के अब 'लॉक अप 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने की अटकलें तेज हैं।

Apoorva Mukhija Lock Upp 2

अपूर्वा मखीजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Apoorva Mukhija Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के फेमस और विवादित रियलिटी शो ‘लॉक अप : सच या सजा’ का नया सीजन इन दिनों दर्शकों के बीच जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। रितेश देशमुख और फराह खान का ये खास शो हर बीतते दिन के साथ और भी ज्यादा अनप्रिडिक्टेबल होता जा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस के क्रेज को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

सोशल मीडिया की दुनिया की जानी-मानी कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया सनसनी अपूर्वा मखीजा को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह बहुत जल्द ‘लॉक अप 2’ के कैदियों की मुश्किलें बढ़ाने आ रही हैं। हालांकि इस खबर पर अभी तक मेकर्स या खुद अपूर्वा की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन फैन पेजों और गॉसिप मार्केट में सिर्फ उन्हीं के नाम की गूंज सुनाई दे रही है।

क्या ‘लॉक अप 2’ में एंट्री लेंगी अपूर्वा मखीजा

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने बेबाक अंदाज और कड़क रवैये से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब अपूर्वा के इस नए सफर को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि ‘लॉक अप 2’ के बीच मेकर्स एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। अपूर्वा मखीजा को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट जेल के अंदर भेजने की पूरी प्लानिंग चल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

‘लॉक अप 2’ के फैंस भी इस बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अपूर्वा का बिंदास एटीट्यूड और बिना किसी डर के अपनी बात रखने की आदत जेल के शांत पड़ रहे माहौल में भी तहलका मचाने के लिए काफी है।

सोशल मीडिया पर आया फैंस का रिएक्शन

जैसे ही इंटरनेट पर अपूर्वा मखीजा की ‘लॉक अप 2’ में एंट्री की भनक लगी, वैसे ही उनके फैंस और शो के दर्शकों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग इस खबर पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और जेल के अंदर बनने वाले नए समीकरणों का अनुमान लगा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि रेबेल किड की एंट्री से अब असली मजा आने वाला है, क्योंकि उनका और घर में पहले से मौजूद श्रेया कालरा का पुराना इतिहास रहा है।

ये भी पढ़े: ‘वर्दी से पहले इंसान बनिए’, CJP के समर्थन में उतरीं कविता कौशिक, वायरल हुआ बयान

वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि अपूर्वा मखीजा को शो में केवल इसलिए लाया जा रहा है ताकि दूसरी कंटेस्टेंट्स को टक्कर दी जा सके और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिल सके। फैंस का यह भी दावा है कि अपूर्वा अपने मजबूत फैन बेस के दम पर अकेले ही शिल्पा और श्रेया कालरा जैसी मजबूत खिलाड़ियों पर भारी पड़ने वाली हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp