हिसार से तिरुपति-खड़की जाने वाली 2 ट्रेनें होंगी रेगुलर: नए परमानेंट नंबरों के साथ चलेंगी; उत्तर पश्चिम रेलवे ने जारी किया शेड्यूल - Hisar News

Published on 18 जुल॰ 2026

हिसार2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

रेलवे बोर्ड ने हिसार से खड़की (पुणे) और हिसार से तिरुपति के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को हमेशा के लिए नियमित करने की मंजूरी दे दी है। अब ये ट्रेनें स्पेशल के बजाय नए परमानेंट नंबरों के साथ साप्ताहिक रूप से पटरी पर दौड़ेंगी।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह व्यवस्था जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह से लागू होने जा रही है। हिसार-खड़की (पुणे) ट्रेन नंबर 22979/22980 ट्रेन पहले स्पेशल नंबर 04725/04726 के रूप में चल रही यह ट्रेन अब नियमित होकर सुपरफास्ट एक्सप्रेस बन गई हैं।

इस रूट पर यात्री रोजाना सफर कर सकेंगे

यह ट्रेन हिसार से (22979) 26 जुलाई से हर रविवार और खड़की से (22980) 27 जुलाई से हर सोमवार को चलेगी। इसका सादुलपुर, लोहारू, चिरावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, डहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण और लोनावला में होगा।

इसमें आधुनिक 19 LHB कोच होंगे, जिनमें 1 थर्ड एसी, 5 सेकंड एसी, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल हैं।

हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस हुई नियमित

धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत देते हुए स्पेशल ट्रेन संख्या 04717/04718 को भी परमानेंट कर दिया गया है। हिसार से ट्रेन संख्या 14723 25 जुलाई से हर शनिवार और तिरुपति से (14724) 27 जुलाई से हर सोमवार को चलेगी।

इन जगहों पर होगा प्रमुख ठहराव

यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिरावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, डहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेलूर और रेनिगुंटा के बीच चलेगी।

इसमें कुल 24 ICF कोच होंगे, जिसमें 2 सेकंड एसी, 7 थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल रहेंगे।

.

खबरें और भी हैं...

  • हरियाणा-BJP पार्षद ने युवती को थप्पड़ मारा,VIDEO: पुलिस को साथ लेकर जाम खुलवाने आई थी; बिजली संकट के खिलाफ 4 जिलों में प्रदर्शन

    पुलिस को साथ लेकर जाम खुलवाने आई थी; बिजली संकट के खिलाफ 4 जिलों में प्रदर्शन|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में सीवरेज की सफाई के दौरान युवक की मौत: जहाज पुल पर हादसा, दम घुटने की आशंका; UP का रहने वाला

    जहाज पुल पर हादसा, दम घुटने की आशंका; UP का रहने वाला|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में सीवरेज ओवरफ्लो, सड़क पर भरा गंदा पानी: दुकानदारों ने मेयर-विधायक के बैनर लगाए, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    दुकानदारों ने मेयर-विधायक के बैनर लगाए, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी|हिसार,Hisar - Dainik Bhaskar0:40
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • हिसार में गंदे पानी में खड़े किए MLA-मेयर के बैनर: बिना बारिश डूबा 12 क्वार्टर एरिया, बाजार बंद; पानी में कुर्सियां डालकर बैठे लोग

    0:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर