रेवाड़ी11 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में फायरिंग के दोनों आरोपी।
रेवाड़ी CIA ने हवाई फायरिंग और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चिल्हड़ निवासी विकास उर्फ तर्रे और लोकेश उर्फ लूका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गांव चिल्हड़ निवासी शिव चरण ने शिकायत दी थी कि 5 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर था। इसी दौरान लोकेश उर्फ लूका वहां पहुंचा और उसकी गाड़ी के आगे बाइक गिरा दी। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए गाड़ी में लात मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
शिकायत के मुताबिक, लोकेश ने फोन कर अपने साथी विकास उर्फ तर्रे को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि विकास के पहुंचने के बाद दोनों ने गाली-गलौच की और विकास ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।

पुलिस टीम के साथ आरोपी।
सदर पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच बाद में CIA रेवाड़ी को सौंपी गई।
CIA ने सदर थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन का रिमांड मिला।
विकास पर पहले से 4 केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विकास उर्फ तर्रे के खिलाफ पहले भी गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना और सदर रेवाड़ी थाना में मारपीट, एक्साइज एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद करने के साथ अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
रेवाड़ी पुलिस ने अरेस्ट किया यूपी का पशु चोर: घर में बंधी चार भैंसें चुराई, गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश
0:41- कॉपी लिंक
शेयर
CM के कार्यक्रम में फिर नहीं आए राव इंद्रजीत: पोस्टरों पर नाम, नायब सैनी ने सवाल टाला; आरती बोल चुकीं-अन्याय के खिलाफ चुप रहना पाप
1:09- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत: साथी घायल, कंपनी में करते थे काम; दोस्त के घर जागरण में गए थे

- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी में रेप-किडनैपिंग के दोषी को 10 साल की सजा: 10 हजार रुपए जुर्माना; पड़ोस में रहने वाला युवक नाबालिग को ले गया था

- कॉपी लिंक
शेयर