आवारापन 2: इन 4 वजहों से आपको देखनी चाहिए इमरान हाशमी की फिल्म

Published on 13 अग॰ 2026

Aug 13, 2026 05:32 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 से होगा। 

4 Reasons to watch Awarapan 2

वो 4 वजह जो आवारापन 2 को बनाती हैं खास

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। फिल्म रिलीज होने से पहले हम आपको चार ऐसे कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से आपको इमरान हाशमी की आवारापन 2 जरूर देखनी चाहिए।

1.पुरानी कल्ट फिल्म की यादों को करेगी ताजा

आवारापन 2 साल 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है। आवारापन जब रिलीज हुई थी तब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लेकिन समय के साथ-साथ आवारापन एक कल्ट फिल्म बन गई है। फैंस ने ही आवारापन 2 की डिमांड की थी। आवारापन 2 कल्ट फिल्म आवारापन की यादें ताजा करेगी।

2. शिवम पंडित की वापसी

आवारापन में इमरान हाशमी ने शिवम पंडित का किरदार निभाया था। अब आवारापन 2 में इमरान हाशमी उसी किरदार में वापसी करने जा रहे हैं। फैंस इमरान हाशमी के शिवम पंडित वाले किरदार को काफी पसंद करते हैं। शिवम पंडित ने फैंस के दिलों पर एक अलग तरह का जादू किया था। आवारापन 2 में ये जादू एक बार फिर फैंस के दिलों पर चल सकता है। शिवम पंडित का किरदार एक इंटेंस रोमांटिक लवर वाला किरदार है। आवारापन 2 के ट्रेलर में पुराने शिवम पंडित की झलक साफ दिखाई दी है।

शिवम पंडित के रोल में इमरान हाशमी

3. फिल्म का म्यूजिक

आवारापन भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हो, लेकिन उस फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे। फिल्म के गाने इतने अच्छे थे कि आज भी लोग उस फिल्म के गाने सुनते हैं। पहले पार्ट की तरह ही दूसरे पार्ट के गाने भी जबरदस्त होंगे। ट्रेलर में 'तेरा मेरा रिश्ता' गाना सुनकर फैंस काफी उत्साहित हुए थे। आवारापन 2 का म्यूजिक मिथुन, अमाल मलिक, जीत गांगुली, अखिल सचदेव और वासिफ अहमद ने तैयार किया है।

4. शबाना आजमी का खतरनाक रोल

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शबाना आजमी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। शबाना आजमी को आपने कई तरह के रोल्स में देखा होगा। हर रोल में शबाना आजमी अलग ही छाप छोड़ती हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी एक खतरनाक रोल में नजर आएंगी। शबाना आजमी एक खतरनाक रोल में कैसा परफॉर्म करती हैं, हर किसी की नजर इसी पर टिकी हुई है।

खतरनाक रोल में शबाना आजमी

आवारापन 2 की बात करें तो इस फिल्म को नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है। वहीं, पहली वाली आवारापन को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया था। आवारापन 2 में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। इमरान और दिशा की जोड़ी के बीच की कैमिस्ट्री कैसी नजर आती है, हर कोई ये दिखने को बेताब है।