ये लॉ यूनिवर्सिटी दे रही है 2 लाख रुपये महीना तक की फेलोशिप, जानें काैन कर सकता है आवेदन

Published on 28 सित॰ 2026

NLSIU Fellowship 2027: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ यूनिवर्सिटी (NLSIU) बेंगलुरु ने फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. NLSIU बेंगलुरु ने तीन तरह की फेलाेशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जोजनवरी 2027 में शुरू होने वाले बैच के लिए हैं, जिसके तहत लाॅ और सोशल साइंसेज में रिसर्च के लिए ये फेलोपिश दी जानी है. फेलोशिप के लिए सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 2 लाख रुपये महीना तक का स्टाइपेंड दिया जाना है.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि NLSIU बेंगलुरु ने किन तीन फेलाेशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जानते हैं कि आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है. जानेंगे कि किस फेलोशिप के लिए कितनी स्टाइपेंड दी जानी है.

30 अक्टूबर तक करें आवेदन

NLSIU बेंगलुरु की तरफ से ऑफर की जा रही तीनों फेलोशिप के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है. तीनों फेलोशिप के लिए NLSIU बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. कैंडिडेट्स 30 अक्टूबर, 2026 शाम 5 बजे तक NLSIU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर दिया गया Google फाॅर्म भरना होगा.

इन तीन फेलाेशिप के लिए आवेदन आमंत्रित

NLSIU बेंगलुरु ने तीन तरह की फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके तहत लॉ, सोशल साइंसेज और पब्लिक पॉलिसी सेक्टर रिसर्च में फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक NLSIU बेंगलुरु ने ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप, NLSIU पोस्टडॉक्टरल फेलोशिप और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

कौन कर सकता है आवेदन, कितने कैंडिडेट्स को मिलेगी फेलोशिप

NLSIU बेंगलुरु की तरफ से ऑफर की जा रही फेलोशिप के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड की बात करते हैं. इन मानदंडों के तहत ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास लॉ में ग्रेजुएट डिग्री या सोशल साइंसेज, पब्लिक पॉलिसी या संबंधित क्षेत्र में पोस्टग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए.

इसी तरह पोस्टडॉक्टरल फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स ने पिछले तीन सालों में लॉ, सोशल साइंसेज, पब्लिक पॉलिसी या संबंधित विषय में PhD पूरी की होनी चाहिए. साथ ही ये जरूरी है कि कैंडिडेट्स ने किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में पोस्टडॉक्टरल पद पर काम न किया हो.वहीं यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप के लिए PhD, कम से कम 10 साल का टीचिंग या संबंधित प्रोफेशनल अनुभव और पब्लिकेशन का अच्छा रिकॉर्ड वाले कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं.ग्रेजुएट रिसर्च फ़ेलोशिप के तहत 10 सीटें हैं,जबकि पोस्टडॉक्टरल और यूनिवर्सिटी रिसर्च फेलोशिप 5-5 कैंडिडेट्स को दी जानी है.

50 हजार से 2 लाख रुपये महीना तक स्टाइपेंड

NLSIU बेंगलुरु की तरफ से ऑफर की जा रही फेलोशिप में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 50 हजार से 2 लाख रुपये तक महीना स्टाइपेंड दिया जाना है. मसलन, ग्रेजुएट रिसर्च फेलोशिप में 50,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाना है. तो वहीं पोस्टडॉक्टरल फेलोशिप में 1,20,000 रुपये और यूनिवर्सिटी रिसर्च फ़ेलोशिप में 2,00,000 रुपये महीना का स्टाइपेंड दिया जाना है. हालांकि फेलोशिप का निर्धारण एजुकेशनल बैकग्राउंड, अनुभव और कुल मिलाकर उपयुक्तता के आधार पर होगा. चुने गए फ़ेलो को आम तौर पर फ़ेलोशिप के दौरान बेंगलुरु में NLSIU कैंपस में मौजूद रहना होगा.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button