सुर्खियां: मेटा पर 2.35 लाख करोड़ फाइन; दिल्ली-NCR की हवा खराब; भारत आए पोलिश पीएम; दिल्ली में जल संकट की आहट

Published on 22 अक्टू॰ 2026

Thu, 22 Oct 2026 05:50 AM IST

शिवम गर्ग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 22 Oct 2026 05:50 AM IST

आज बृहस्पतिवार, 22 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। मेटा पर अदालत के आदेश के तहत 25 अरब डॉलर का जुर्माना चुकाने की चर्चा के बीच ट्रंप से जुड़े डेटा लीक का मामला सुर्खियों में है। वहीं, नई दिल्ली में आठ नवंबर तक पानी की किल्लत रहने की आशंका है, जिससे राष्ट्रपति भवन और नए पीएमओ परिसर भी प्रभावित हो सकते हैं। भारत-पोलैंड साझेदारी को नई गति देने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक होगी, जिसमें व्यापार मंच पर भी चर्चा की जाएगी। वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण ने गंभीर चिंता बढ़ा दी है। एक ही रात में प्रदूषण ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसके बाद दिन में ग्रेप-1 लागू किया गया। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...

Trending Videos

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2026 Updates on amar ujala

मेटा को चुकाना होगा जुर्माना - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मेटा पर जुर्माना: अदालत के आदेश पर चुकाने होंगे 25 बिलियन डॉलर
न्यू मेक्सिको की एक अदालत ने मेटा प्लेटफॉर्म्स को 25 अरब डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया है। बुधवार को एक जूरी ने पाया कि कंपनी ने उपभोक्ताओं को गुमराह किया था। यह मामला डोनाल्ड ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान से जुड़ा है। आरोप था कि एक राजनीतिक परामर्श फर्म ने लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा उनकी सहमति के बिना प्राप्त किया। जूरी ने आरोपों को सही पाया।

राज्य के अटॉर्नी जनरल ने 2021 में मेटा पर मुकदमा दायर किया था। यह खुलासा हुआ था कि ब्रिटिश राजनीतिक परामर्श फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिका ने थर्ड-पार्टी एप के जरिये करीब 87 मिलियन फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा एकत्र किया था। राज्य ने मेटा पर न्यू मेक्सिको में फेसबुक यूजर्स से झूठ बोलने का आरोप लगाया था। यह झूठ डाटा तक पहुंच, हेट स्पीच और गलत सूचना को संभालने और अन्य आंतरिक नीतियों के बारे में था। पढ़ें पूरी खबर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2026 Updates on amar ujala

दिल्ली में आठ नवंबर तक रहेगी पानी की किल्लत - फोटो : एएनआई

संकट: नई दिल्ली में आठ नवंबर तक रहेगी पानी की किल्लत
राजधानी के कई इलाकों में आठ नवंबर तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। इससे राष्ट्रपति भवन परिसर और नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी परिसर भी प्रभावित हो सकते हैं। अपर गंगा नहर में वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्यों के चलते 21 अक्तूबर की मध्यरात्रि से आठ नवंबर की मध्यरात्रि तक नहर बंद रहेगी। इसके कारण सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र से होने वाली जल आपूर्ति प्रभावित होगी। पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2026 Updates on amar ujala

पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक आज। - फोटो : Amar Ujala Graphics

आज पीएम मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक
भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ व्यापार, निवेश, रक्षा, उभरती तकनीक और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर भारत आए टस्क के साथ पोलैंड के वित्त एवं अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की और एक बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी आया है। दिल्ली में दोनों प्रधानमंत्रियों की बैठक के अलावा 22 अक्तूबर को भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद टस्क बंगलूरू जाएंगे, जहां 23 अक्तूबर को कारोबारी प्रतिनिधियों से मुलाकात और बिजनेस फोरम से जुड़ी गतिविधियां निर्धारित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 October 2026 Updates on amar ujala

सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला से विशेष बातचीत में बोले सीएम नायब सैनी- युवाओं से आप ने धोखा किया, कांग्रेस कर रही गुमराह
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब के युवाओं के साथ धोखा किया है और कांग्रेस देश के युवाओं को गुमराह कर रही है। आप सरकार ने पंजाब में 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी कि अब जबकि उनकी सरकार के दो माह ही बचे हैं तो वह साझा प्रेस कांफ्रेंस करके बताएं कि कितने रोजगार दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाओं से झूठ बोलकर उन्हें सड़कों पर दौड़ा रही है कि वोट चोरी हो गया...कहीं राहुल गांधी खुद ही चोरी न हो जाएं।

अमर उजाला से विशेष बातचीत में नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में दो साल में उनकी सरकार ने संकल्प पत्र के 217 में से 76 वादे पूरे कर लिए हैं, बाकी भी तीन साल से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।  पंजाब में भाजपा की जमीन मजबूत करने के लिए सालभर में सौ के करीब दौरे कर चुके सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो वादे किए थे, लोग उन्हें भी देख रहे हैं। केजरीवाल व मान ने मंचों से कहा था कि 'साड्डी पार्टी कट्टर ईमानदार' है। पढ़ें एक क्लिक पर...