खगड़िया नगर परिषद के वार्ड संख्या-39 में रविवार को ₹31 लाख 27 हजार 830 की लागत से निर्मित दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
.
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने फीता काटकर इन परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। इन योजनाओं से क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी सड़क और जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
पहली योजना के तहत ₹18 लाख 59 हजार 200 की लागत से पीसीसी सड़क और आरसीसी नाले का निर्माण कराया गया है।
दूसरी योजना ₹12 लाख 68 हजार 630 की लागत से पूरी की गई। दोनों परियोजनाओं की कुल लागत ₹31 लाख 27 हजार 830 है।

नाला किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरतें हैं उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं,
बल्कि उन्हें गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करना है। उन्होंने जोर दिया कि सड़क और नाला किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी जरूरतें हैं।
सभापति ने बताया कि बेहतर सड़कों से लोगों का आवागमन सुगम होगा, वहीं मजबूत जल निकासी व्यवस्था से बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या दूर होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर परिषद खगड़िया के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिसमें जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है।

निर्माण कार्यों से शहर की तस्वीर बदल रही वर्तमान में नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाला, पुलिया, सामुदायिक शौचालय, पार्क, पोखर सौंदर्यीकरण, हाईमास्ट लाइट और डेकोरेटिव लाइट सहित कई जनहित की योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद गोविंद कुमार पासवान ने की। उन्होंने नगर सभापति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों योजनाओं से वार्ड संख्या-39 के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में ब्रजेश कुमार, क्रिया पासवान, बाल्मीकि पासवान, शशि भूषण पासवान, पृथ्वी पासवान, गुलशन जी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रहे निर्माण कार्यों से शहर की तस्वीर बदल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नई सड़क और आरसीसी नाला बनने से बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या काफी हद तक खत्म होगी, आवागमन आसान होगा और वार्ड-39 को विकास की नई पहचान मिलेगी।
नगर परिषद की यह पहल क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।