Aneet Padda In Brahmastra 2: डायरेक्टर अयान मुखर्जी इस समय ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उनकी प्लानिंग साल 2027 में शूटिंग शुरू करने की है. साल 2022 में आए पहले पार्ट की तरह रणबीर के साथ एक बार फिर से आलिया भट्ट तो नजर आएंगी ही, साथ ही ऐसी भी चर्चा है कि ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा भी इस पिक्चर का हिस्सा बन सकती हैं. और उनका फिल्म में होना फिल्म के लिए फायदे का सौदा हो सकता है.
ऐसी रिपोर्ट्स है कि अयान मुखर्जी ने अनीत प़ड्डा को ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में एक बेहद ही खास और अहम रोल के लिए अप्रोच किया है. बताया जा रहा कि ये बिल्कुल अलग तरह का रोल होने वाला है. खास रोल होने की वजह से अनीत की फिल्म से जुड़ने की संभवाना ज्यादा है. अभी कुछ भी फाइनल नहीं है, लेकिन बातचीत का सिलसिला जारी है. चलिए समझते हैं कि कैसे अयान मुखर्जी का ये फैसला, सिर्फ एक फैसला नहीं बल्कि मास्टरस्ट्रोक है और क्यों अनीत ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए गेम चेंजर बन सकती हैं.
पहली फिल्म से ही पॉपुलर
अनीत पड्डा फिल्म इंडस्ट्री की तेजी से उभरती हुई यंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने साल 2025 में ‘सैयारा’ से डेब्यू किया. फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. फिल्म में उनकी कमाल की एक्टिंग को पसंद किया गया. इस फिल्म के बाद उन्होंने खूब लोकप्रिता हासिल की, खासकर Gen-z ऑडियंस के बीच.
फैंस को अनीत की फिल्मों का इंतजार
‘सैयारा’ के बाद से अभी अनीत की कोई भी फिल्म नहीं आई है. फिलहाल वो मैडॉक फिल्म्स की पिक्चर शक्ति शालिनी पर काम कर रही हैं. फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार है. चूंकि वो नई एक्ट्रेस हैं और उनकी पहली फिल्म ने भी जबरदस्त परफॉर्म किया, ऐसे में उनकी शुरुआती कुछ फिल्मों को दर्शक मिलने की काफी उम्मीद है. ऐसे में अगर उनकी कास्टिंग फाइनल हो जाती है और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ उनकी शुरुआती फिल्मों में शामिल हो जाती है, तो इससे अनीत के फैंस जुड़ सकते हैं.
हाल ही में ये भी खबर आई कि अयान मुखर्जी ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए स्टूडियो पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, जो उनकी प्रोडक्शन कंपनी स्टारलाइट पिक्चर के साथ मिलकर ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को प्रोड्यूस करे. जियो स्टूडियोज, यशराज फिल्म्स और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की कंपनी के साथ बातचीत हुई, लेकिन बात बनी नहीं.
ये भी पढ़ें-
क्या तीसरे पार्ट के साथ खत्म हो जाएगी अजय देवगन की दृश्यम? उधर मोहनलाल ने दिया चौथी फिल्म का हिंट
बॉक्स ऑफिस पर फिर दिखेगा खूंखारों का भौकाल! ब्लॉकबस्टर होगी तबाही की ये कहानियां?
फिल्म के हक में ये बातें
अगर किसी बड़ी कंपनी से बात फाइनल नहीं हो पाती है, तो फिल्म के बजट पर भी असर पड़ सकता है. ऐसे में अनीत की कास्टिंग बजट के लिहाज से भी सही है, क्योंकि जाहिर है नई एक्ट्रेस होने की वजह से उनकी फीस कम होगी, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. कुल मिलाकर देखें, तो एक फ्रेश फेस, उनकी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त फैन फॉलोइंग, साथ ही बजट मैनेजमेंट, ये तमाम चीजें फिल्म के हक में हैं. इसलिए ही अगर अनीत ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का हिस्सा बन जाती हैं, तो बजट के लिहाज से अयान का ये फैसला एक मास्टरस्ट्रोक होगा, साथ ही अनीत की फैन फॉलोइंग फिल्म के लिए गेम चेंजर बनेगी.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More