Aug 15, 2026 02:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Stock Split News: कल दो मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था
- इसमें से एक कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बांटा जाएगा

2 कंपनियों के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है।
Stock Split News: कल शुक्रवार को दो कंपनियों ने शेयरों के बंटवारे का ऐलान किया था। एक कंपनी के शेयरों का 5 हिस्सों में बंटवारा होगा। दूसरी कंपनी का 10 हिस्सो में बंटवारा होगा। आइए एक-एक करके जानते हैं इन दोनों कंपनियों के विषय में
1-Knowledge Marine
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि शेयरों को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया है। बता दें, इससे पहले कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2025 में हुआ था। तब कंपनी ने अपने शेयरों को 2 हिस्सों में बांट दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार
शुक्रवार को कंपनी के शेयर करीब 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 2731.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 228 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में स्टॉक 396 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में शेयरों की कीमतों में 11281 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।
2- Gujarat Natural
इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होगा। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा जाएगा। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।
5 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 1047% बढ़ा
शुक्रवार को कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद बीएसई में 111.41 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों का दाम 58 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल स्टॉक की कीमतों में 850 प्रतिशत बढ़ा है। तीन साल कंपनी के शेयरों की कीमतों में 904 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल शेयरों का दाम 1047 प्रतिशत बढ़ा है।
2017 में कंपनी ने दिया था डिविडेंड
कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2017 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड बांटा था। बता दें, जून तिमाही के शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 1.93 प्रतिशत हिस्सा है। इससे पहले मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 2.31 प्रतिशत था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
