सीकर में कल 194 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग: फाइनल ट्रेनिंग के बाद पोलिंग पार्टियां केन्द्रों पर पहुंची, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग - Sikar News
Published on 10 सित॰ 2026
सीकर में कल 194 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग:फाइनल ट्रेनिंग के बाद पोलिंग पार्टियां केन्द्रों पर पहुंची, सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग
सीकर13 घंटे पहले
कॉपी लिंक
सीकर नगर परिषद के 64 वार्डों के लिए होने वाले निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को सीकर के गर्ल्स कॉलेज के ग्राउंड में पोलिंग पार्टियों को लास्ट ट्रेनिंग दी गई। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई है। शुक्रवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग।
सीकर नगर परिषद में कुल 65 वार्ड हैं, लेकिन वार्ड नंबर 65 में निर्विरोध निर्वाचन के चलते 64 वार्डों में ही मतदान होगा। इसके लिए कुल 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 191 मुख्य और 3 सहायक मतदान केंद्र हैं।
किसी भी तरह के लालच में नहीं आए पोलिंग पार्टियां
सीकर कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि किसी भी तरह के प्रलोभन में नहीं आए। निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करें। दिव्यांग और असहाय लोगों के लिए मतदान केन्द्रों पर व्यवस्थाएं की गई है।
लास्ट ट्रेनिंग में मतदान सामग्री चेक करते हुए मतदान दल।
मतदान दलों को ट्रेनिंग देते हुए सीकर कलेक्टर आशीष मोदी और अन्य अधिकारी।
इस अंदाज में मतदान दल मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।
.
अपडेट्स
09:42 AM10 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
पोलिंग पार्टियां रवाना
सीकर जिले में 11 सितंबर को निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। आज पुलिस लाइन में लास्ट ट्रेनिंग के बाद 4 निकायों की 281 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं।
09:18 AM10 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
जिला निर्वाचन अधिकारी मोदी बोले- किसी भी परिस्थिति में धैर्य ना खोएं
सीकर में नगर निकाय के दूसरे चरण के मतदान से पहले पोलिंग पार्टियों की अंतिम ट्रेनिंग में जिला निर्वाचन अधिकारी(कलेक्टर) आशीष मोदी ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों की हर मदद के लिए जिला प्रशासन तैयार है। शांतिपूर्ण, निर्भीक और निष्पक्ष हमारा एकमात्र लक्ष्य है। किसी भी परिस्थिति में धैर्य नहीं खोना है।
09:02 AM10 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
चुनाव पर गर्मी का असर, पुलिसकर्मियों ने लगाए स्कार्फ-दुपट्टे
सीकर में आज तेज गर्मी और उमस है। पोलिंग बूथों के लिए रवानगी के समय महिला पुलिसकर्मी स्कार्फ और दुपट्टे पहनकर बचाव करते नजर आईं।
08:53 AM10 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
एसके गर्ल्स कॉलेज से रवाना हुई मतदान सामग्री
SK गर्ल्स कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदानकर्मियों को पूरी मतदान सामग्री के साथ रवाना किया गया। हर पोलिंग पार्टी को ईवीएम, संबंधित वोटर लिस्ट, इंक किट समेत पूरी सामग्री दी गई है।
08:49 AM10 सितम्बर 2026
कॉपी लिंक
पोलिंग पार्टियों ने देखी ईवीएम की फंक्शनिंग
सीकर के 4 नगर निकायों में वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदानकर्मियों ने ईवीएम चैक की।
खबरें और भी हैं...
सीकर में 12 सितंबर से हो सकती है बारिश: आज सुबह से ही तेज धूप निकल रही, अब तक औसत से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई
0:26
कॉपी लिंक
शेयर
मंदिर की खिड़की तोड़कर चोरी: नाबालिग का अश्लील वीडियो शेयर किया, पढ़िए सीकर की क्राइम की खबरें
0:17
कॉपी लिंक
शेयर
सीकर में 3 युवतियां और 1 महिला लापता: बिना बताए घर से निकली, परिजनों को युवक पर शक; पुलिस जांच में जुटी
0:11
कॉपी लिंक
शेयर
सीकर में 2.92 लाख वोटर कल चुनेंगे शहरी सरकार: 4 निकायों में 537 प्रत्याशियों की किस्मत होगी तय; वोट डालने से पहले जानें ये जरूरी बातें