ग्वालियर में बिजली शिकायतों के लिए नया हेल्पलाइन नंबर: 1912 के साथ 0755-4314165 पर भी कर सकेंगे कॉल; उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित समाधान - Gwalior News

Published on 11 जुल॰ 2026

ग्वालियर में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिजली कंपनी ने अपनी कॉल सेंटर व्यवस्था को और मजबूत बनाया है। उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या और शिकायतों के बढ़ते दबाव को देखते हुए कंपनी ने कॉल सेंटर की क्षमता में विस्ता

.

अब उपभोक्ता पहले से अधिक आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए पारंपरिक टोल-फ्री नंबर 1912 के साथ एक नया संपर्क नंबर 0755-4314165 भी शुरू किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस नई व्यवस्था से कॉल रिसीव करने की क्षमता बढ़ेगी और शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी होगी।

बिजली उपभोक्ताओं को शिकायत करने में होगी आसानी

बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, कॉल सेंटर में अतिरिक्त एसआईपी (SIP) चैनल जोड़े गए हैं, जिससे अब एक समय में अधिक संख्या में उपभोक्ताओं की कॉल रिसीव की जा सकेगी। पहले कई बार उपभोक्ताओं को व्यस्त लाइन, कॉल न लगने या लंबे समय तक इंतजार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद इन समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

1912 के साथ 0755-4314165 पर भी कर सकेंगे कॉल

अब उपभोक्ता बीएसएनएल के टोल-फ्री नंबर 1912 के अलावा नए नंबर 0755-4314165 पर भी कॉल कर बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायत, बिजली बिल संबंधी समस्या, स्मार्ट मीटर से जुड़े मुद्दे, शिकायत की वर्तमान स्थिति और अन्य विद्युत सेवाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यदि किसी कारणवश 1912 नंबर पर संपर्क नहीं हो पाता है तो उपभोक्ता सीधे नए नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित समाधान

बिजली कंपनी का कहना है कि कॉल सेंटर के विस्तार का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। शिकायतों का शीघ्र पंजीयन होने से उनके निराकरण की प्रक्रिया भी तेज होगी, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि दूरभाष सेवाओं के साथ-साथ उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभिन्न डिजिटल माध्यमों से भी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यमों से भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शिकायतों की कॉल क्षमता बढ़ेगी

बिजली कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग कर उपभोक्ताओं को सरल, सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सेवाओं का लगातार उन्नयन किया जा रहा है, ताकि हर उपभोक्ता को शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान मिलने के साथ बेहतर सेवा अनुभव भी प्राप्त हो सके। कंपनी को उम्मीद है कि कॉल सेंटर की बढ़ी हुई क्षमता और अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर शुरू होने से बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी तथा शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था पहले से अधिक व्यवस्थित और सुचारु बन सकेगी।