देश
- Edited by: अनुराग गुप्ता
- Updated Jul 11, 2026, 09:12 PM IST
Bird Strike: दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान शनिवार सुबह सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर गई। लैंडिंग के बाद विमान पर पक्षी के टकराने के निशान पाए गए। विमान में कुल 164 यात्री सवार थे।
![]()
दुबई-लखनऊ उड़ान से टकराया पक्षी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Bird Strike: दुबई से लखनऊ आ रही फ्लाईदुबई की एक उड़ान शनिवार सुबह सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर गई। लैंडिंग के बाद विमान पर पक्षी के टकराने के निशान पाए गए। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस घटना से उड़ान या यात्रियों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, फ्लाईदुबई की उड़ान FZ443 शनिवार सुबह 7:11 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। विमान में कुल 164 यात्री सवार थे।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों ने बताया कि लैंडिंग के बाद की जाने वाली नियमित तकनीकी निरीक्षण के दौरान विमान पर पक्षी के टकराने यानी बर्ड स्ट्राइक के संकेत देखे गए। विमान की लैंडिंग के बाद नियमित निरीक्षण के दौरान इस घटना की पहचान की गई और इसका उड़ान के सुरक्षित संचालन या यात्रियों की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
जरूरी जांच के लिए भेजा गया विमान
विमान में सवार 164 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद विमान को विस्तृत तकनीकी निरीक्षण के लिए भेजा गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान की जांच मानक संचालन प्रक्रिया के तहत की जा रही है और सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है।
फिलहाल घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही विमान को आगे की उड़ान के लिए अनुमति दी जाएगी।
रनवे पर आमने सामने आए दो विमान
इससे पहले, मुंबई एयरपोर्ट से एक खबर सामने आई थी, जहां रनवे पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमान आमने-सामने आ गए। हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देश पर एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भरने की प्रक्रिया रोक दी, जिससे एक हादसा होते-होते बच गया।
![]()
अनुराग गुप्ता author
अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें
- Hindi News
- India
End of Article