16 अगस्त को बुध करेंगे नक्षत्र गोचर, मेष-मिथुन और कन्या राशि वालों के जीवन में आएगा भूचाल या खुशियां? जानिए

Published on 24 जुल॰ 2026

Image

16 अगस्त को अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे बुध

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह, जिन्हें वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार का दर्जा प्राप्त है, प्रत्येक व्यक्ति की जन्म कुंडली में विशेष महत्व रखते हैं। समय-समय पर बुध ग्रह अपनी चाल बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। अगस्त 2026 में बुध ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र गोचर का प्रभाव विशेष रूप से मेष, मिथुन और कन्या राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान इन राशियों के लोगों को किन-किन क्षेत्रों में लाभ या नुकसान हो सकता है, इसके बारे में आप यहां विस्तार से जानेंगे। साथ ही बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर का सटीक समय आपको पता चलेगा।

बुध गोचर का समय

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, बुद्धि, शिक्षा, तर्क शक्ति, वाणी, संचार, लेखन, गणित, बैंकिंग, व्यापार, मीडिया और तकनीक के कारक ग्रह बुध 16 अगस्त 2026 को अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। ये गोचर सुबह 2 बजकर 19 मिनट के आसपास होगा। इस नक्षत्र में बुध 22 अगस्त 2026 तक रहेंगे। इस दिन शाम में 7 बजकर 33 मिनट के आसपास उनकी चाल बदलेगी। हालांकि, इस नक्षत्र में गोचर से पहले बुध पुष्य नक्षत्र में संचार कर रहे होंगे।

बुध गोचर से लाभ होगा या हानि? जानें

मेष, मिथुन और कन्या बुध ग्रह की प्रिय राशियां हैं, जिनके जातकों के लिए 16 अगस्त 2026 को होने वाला गोचर शुभ रहेगा। 16 अगस्त से बुध ग्रह का शुभ प्रभाव इनके जीवन पर पड़ना शुरू होगा, जो 22 अगस्त 2026 तक रहेगा।

बुध गोचर से प्रभावित राशियों का राशिफल

  • मेष राशि

मेष को बुध ग्रह की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिनके जातकों के लिए 16 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार का होने वाला गोचर शुभ रहेगा। आपकी वाणी में मिठास बढ़ेगी, जिससे रिश्ते खराब नहीं होंगे। इसके अलावा व्यापार में चल रही परेशानियां कम होंगी, जिससे आप सही जगह पर निवेश करने में सफल होंगे।

  • मिथुन राशि

मेष के अलावा मिथुन राशि वालों के जीवन पर भी 16 अगस्त 2026 को होने वाले बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आप अपने तेज दिमाग से किसी अधूरे कार्य को पूर्ण करेंगे। साथ ही संचार क्षमता में वृद्धि होगी। इसके अलावा व्यापार में भी मोटा लाभ होने के योग बन रहे हैं।

  • कन्या राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध का 16 अगस्त 2026 को होने वाला गोचर कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। जो लोग लेखन से जुड़े हैं, उन्हें किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही तर्क क्षमता में वृद्धि होगी और समाज में मान-प्रतिष्ठा (उच्च पद) हासिल करने का मौका मिलेगा।

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain

निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article