वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगा चुका है ये बल्लेबाज, क्या नाम जानते हैं आप?

Published on 24 जुल॰ 2026

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया और वह टी-20 क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया और वह टी-20 क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

author-image

New Update

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी Photograph: (Image Source: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अर्धशतक लगाया. इसी के साथ 15 साल के वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. मगर, क्या आपको मालूम है कि वैभव सूर्यवंशी के इस अर्धशतक से कई साल पहले ही एक खिलाड़ी ने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा किया था. मगर, फिर भी सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम पर ही दर्ज है.

15 साल की उम्र में किसने लगाई फिफ्टी?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से पहले नेपाल के एक खिलाड़ी ने महज 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाया था. उस खिलाड़ी का नाम है कुशल मुल्ला. जी हां, नेपाल के कुशल मुल्ला ने 8 फरवरी 2020 में ये कारनामा किया था. उन्होंने यूएस के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में ये ऐतिहासिक फिफ्टी लगाई थी. तब उनकी उम्र 15 साल 340 दिन थी.

वैभव सूर्यवंशी के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

— BCCI (@BCCI) July 23, 2026

जिम्बाब्वे के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और महज 18 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया. इसी के साथ वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. अब आप सोच रहे होंगे कि जब कुशल मुल्ला और वैभव सूर्यवंशी, दोनों ने ही 15 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाया, तो आखिर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव से नाम कैसे हो गया? आपको बता दें, जब कुशल ने फिफ्टी लगाई थी, तब उनकी उम्र 15 साल 340 दिन थी, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 118 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है.

— BCCI (@BCCI) July 23, 2026

सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी 15 साल 118 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. लिस्ट में दूसरे स्थान पर कुशल मुल्ला हैं, जिन्होंने 15 साल 340 दिन की उम्र में फिफ्टी लगाई थी. तीसरे स्थान पर जिब्राल्टर के लुइस ब्रूस हैं, जिन्होंने 16 साल 56 दिन की उम्र में ये कारनामा किया था. लुइस ब्रूक चौथे स्थान पर भी हैं, क्योंकि उन्होंने 16 साल 57 दिन में एक और फिफ्टी लगाई थी. इंडोनेशिया के कविन चड्ढा लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने 16 साल 76 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में फिफ्टी लगाई थी.

रैंकखिलाड़ीदेशउम्र
1वैभव सूर्यवंशीभारत15 साल 118 दिन
2कुशल मुल्लाएस्टोनिया15 साल 340 दिन
3लुइस ब्रूसजिब्राल्टर16 साल 56 दिन
4लुइस ब्रूसजिब्राल्टर16 साल 57 दिन
5कविन चड्ढाइंडोनेशिया16 साल 76 दिन

टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी 

  • 15 साल 118 दिन - वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2026
  • 16 साल 56 दिन - लुईस ब्रूस (जिब्राल्टर) बनाम माल्टा, अलबेरिया, 2021
  • 16 साल 76 दिन - कविन चड्ढा (इंडोनेशिया) बनाम स्वीडन, बाली, 2026
  • 16 साल 89 दिन - अलुसीन तुरे (सिएरा लियोन) बनाम घाना, बेनोनी, 2023
  • 16 साल 118 दिन - तेनजिन राबगे (भूटान) बनाम चीन, कुआलालंपुर, 2023
  • 17 साल 296 दिन - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (अफगानिस्तान) बनाम ज़िम्बाब्वे, चटगांव, 2019

ये भी पढ़ें: IND VS ZIM: क्या दूसरे T20 मैच की बदलेगी टाइमिंग? जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच अगला मैच

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें