Aug 13, 2026 08:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Independence Day 2026 पर लाल किले में होने वाला समारोह और परेड देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन Aamantran Portal पर होगा और ID Proof के साथ मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन भी जरूरी है।

लाल किले पर 15 अगस्त का समारोह देखना है तो ऐसे बुक करें टिकट
15 अगस्त यानी Independence Day के मौके पर दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही यहां परेड, एयरफोर्स शो और कई दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अगर आप इस पूरे कार्यक्रम को टीवी या मोबाइल पर देखने के बजाय लाल किले पहुंचकर लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए पहले टिकट लेना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे लाल किले पहुंचकर समारोह में शामिल नहीं हुआ जा सकता।अच्छी बात यह है कि टिकट की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है। इसके लिए सरकार के Aamantran Portal पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। टिकट की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है। अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से टिकट ₹20, ₹100 और ₹500 में उपलब्ध हैं। टिकट बुक करने के बाद मोबाइल पर पास डाउनलोड करके रखना होगा।
20 रुपए से शुरू Independence Day टिकट
लाल किले के Independence Day 2026 समारोह के टिकट तीन कैटेगरी में रखे गए हैं। General टिकट की कीमत 20 रुपए है। इसके बाद Standard टिकट 100 रुपए का है, जबकि Premium टिकट के लिए 500 रुपए खर्च करने होंगे। यानी बजट के हिसाब से आप अपनी पसंद की कैटेगरी चुन सकते हैं।
घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन टिकट बुक
टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले Aamantran Portal पर जाना होगा। वहां नए यूजर के तौर पर अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डालकर मोबाइल नंबर वेरिफाई करना होगा। मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद आपको Add Guest फॉर्म भरना होगा। अगर आप किसी दूसरे व्यक्ति के लिए टिकट बुक कर रहे हैं तो उस व्यक्ति की जानकारी भी यहां देनी होगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान वैध ID Proof अपलोड करना जरूरी है।
चाहिए होंगे ये ID Proof
टिकट बुक करते समय पहचान पत्र की जानकारी देनी होगी। इसके लिए Aadhaar Card, Driving Licence, Passport या Voter ID जैसे वैध दस्तावेज इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जिस ID के आधार पर बुकिंग की गई है, उसका ओरिजिनल डॉक्यूमेंट कार्यक्रम वाले दिन अपने साथ रखना जरूरी है। इसलिए टिकट बुक करते समय गलत जानकारी डालने से बचें। साथ ही जिस व्यक्ति के नाम पर टिकट है, उसके पहचान पत्र को संभालकर रखें।
इसके बाद चुनें Independence Day Ceremony 2026
ID से जुड़ी जानकारी पूरी करने के बाद आपको इवेंट की लिस्ट में Independence Day Ceremony 2026 को चुनना होगा। इसके बाद General, Standard या Premium में से अपनी पसंद का टिकट चुन सकते हैं। पेमेंट के लिए UPI, Debit Card या Net Banking का इस्तेमाल किया जा सकता है। पेमेंट सफल होने के बाद टिकट या पास को डाउनलोड कर लें। इसे मोबाइल में सेव करके रखें, ताकि कार्यक्रम वाले दिन जरूरत पड़ने पर आसानी से दिखाया जा सके।
15 अगस्त को कितने बजे होगा पहुंचना
अगर आपके पास Independence Day समारोह का टिकट है तो भी आखिरी समय पर लाल किले पहुंचने की गलती न करें। रिपोर्ट के मुताबिक 15 अगस्त 2026 को एंट्री गेट सुबह 5 बजे खुलेंगे। टिकट वाले लोगों को सुबह 6:30 बजे तक वेन्यू के अंदर अपनी सीट पर बैठना होगा। सुबह जल्दी पहुंचना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि Independence Day के दिन लाल किले और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रहती है। सिक्योरिटी चेक और ट्रैफिक की वजह से समय लग सकता है।
