14 नो-बॉल... फिर भी 7 विकेट! दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुकेश कुमार की ऐसे बची लाज

Published on 1 सित॰ 2026

Mukesh Kumar No-Balls: भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में 14 नो-बॉल डाले, लेकिन उन्होंने 7 विकेट लेकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

Mukesh Kumar No-Balls: भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में 14 नो-बॉल डाले, लेकिन उन्होंने 7 विकेट लेकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

author-image

New Update

Mukesh Kumar

Mukesh Kumar

Mukesh Kumar No-Balls: भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच में कुल 14 नो-बॉल डाल दिए, लेकिन अच्छी बात उनके लिए यह रही कि उन्होंने दोनों पारियों में 7 विकेट लेकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच खेला गया. इस सेमीफाइनल मैच के तीसरे ही दिन ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को हराकर दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

मुकेश कुमार ने सेमीफाइनल में फेंकी 14 नो-बॉल

मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मैच की पहली पारी में 16 ओवर में 56 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, लेकिन निराशाजनक बात यह रही कि उन्होंने इस दौरान 6 नो-बॉल और एक वाइड गेंद डाली. दूसरी पारी में भी उनका ऐसा ही हाल रहा. दूसरी पारी में उन्होंने 12 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 44 रन खर्च करते हुए 4 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने कुल 8 नो बॉल और 2 वाइड फेंके. इस तरह मुकेश कुमार ने इस सेमीफाइनल मैच में कुल 14 नो-बॉल फेंक दी. देखा जाए तो किसी एक मैच में 14 नो-बॉल डालना बहुत खराब माना जाता है, लेकिन अच्छी बात रही कि उन्होंने दोनों पारियों में कुल 7 विकेट चटकाए और ईस्ट जोन के सबसे सफल गेंदबाज रहे. 

14 no balls by Mukesh Kumar in Duleep trophy semi final👀 pic.twitter.com/MMoTE91jp4

— Abhishek (@unfav_abhishek3) September 1, 2026

पहली पारी में दोनों टीमों ने बनाए 266 रन

इस सेमीफाइनल मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल जोन की टीम पहली पारी में 266 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए इस पारी में रिंकू सिंह ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी. उनके अलावा आर्यन जुयाल ने 46 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में ईस्ट जोन की टीम भी पहली पारी में ठीक 266 रन बनाने में कामयाब रही, जिससे दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा. ईस्ट जोन के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने अर्धशकीय पारी खेली. वैभव ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 69 रन बनाए.

7 wickets for Mukesh Kumar in the semi-finals, yet he won’t get a look-in for the national squad.💔

If you don't have a flashy social media PR agency or an aggressive IPL franchise hyping you up every night, your domestic grinders mean absolutely nothing to the current selection…

— Nervous90s (@Nrvs90s) September 1, 2026

दूसरी पारी में 158 रनों पर सिमटी सेंट्रल जोन की टीम

दूसरी पारी में सेंट्रल जोन की टीम 50.2 ओवर में 158 रन बनाकर सिमट गई थी. सेंट्रल जोन के लिए दूसरी पारी में एक भी बल्लेबाज अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका. अमन मोखडे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि अरशद खान ने 25 और हर्ष दुबे ने 24 रन का योगदान दिया. ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचने के लिए 159 रन की जरूरत थी.

वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने टीम को दिलाई जीत

सेंट्रल जोन के दिए गए 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईस्ट जोन की शुरुआत अच्छी रही. युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तेज तर्रार 40 रन बनाकर टीम को मजबूत नींव दी. हालांकि, मिडिल ऑर्डर में हर्ष दुबे ने घातक गेंदबाजी कर 4 विकेट लेकर ईस्ट जोन की टेंशन जरूर बढ़ा दी थी, लेकिन कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और 39 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की. आखिरी में मोहम्मद शमी ने विनिंग रन बनाकर ईस्ट जोन को 4 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई और फाइनल में पहुंचाया.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान क्रिकेट में नहीं थम रहा भूचाल! पहले कोच और 7 स्टार प्लेयर्स को किया बाहर, अब सेलेक्टर ने छोड़ा पद

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें