अब तक 14 लोगों पर हमला, एक गर्भवती महिला की मौत भी.. छत्तीसगढ़ के इस इलाके में जारी है आदमखोर तेंदुए का आतंक.. | IBC24

Published on 16 अक्टू॰ 2026

Dhamtari Leopard Attack: धमतरी: जिले में तेंदुए के हमले से तीन गांवों में दहशत फैल गई है। सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले सीतानदी वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। कारीपानी, बहीगांव और बस्तर बुढ़रा में तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक ही रात में सात ग्रामीण घायल हुए हैं। तेंदुआ 14 लोगों को घायल कर चुका है। इनमें महिला और पुरुष शामिल हैं। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया। हमले में एक गर्भवती महिला की मौत की खबर है। रात के अंधेरे में गांवों तक पहुंच रहे तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण सहमे हुए हैं। अब प्रभावित गांवों में सुरक्षा और वन विभाग की निगरानी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

गाँव के लोगों में भारी दहशत, पसरा है सन्नाटा

जंगल से लगे गांव, रात का सन्नाटा और अचानक तेंदुए की दस्तक। धमतरी जिले के सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले सीतानदी वन परिक्षेत्र में तेंदुए के हमलों से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारीपानी, बहीगांव और बस्तर बुढ़रा, इन तीन गांवों में तेंदुए के हमले की घटनाओं ने दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि एक ही रात में सात ग्रामीण तेंदुए के हमले में घायल हो गए। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण अब अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

घरों में दुबके हुए है ग्रामीण, वन विभाग की नजर

Dhamtari Leopard Attack: सबसे पहले बात कारीपानी गांव की, जहां तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि मवेशियों की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले ग्रामीणों पर तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। हमले में उर्मिला बाई और सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मनई बाई नाम की महिला भी तेंदुए के हमले में घायल हुई हैं। उनका नगरी में उपचार जारी है। अचानक हुए हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए और तेंदुए की दोबारा मौजूदगी की आशंका से घरों में रहने को मजबूर हो गए।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

कारीपानी के बाद बहीगांव में भी तेंदुए के हमले की खबर सामने आई। यहां चार ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी है। वहीं, बस्तर बुढ़रा में भी तेंदुए के हमले की घटना सामने आने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। सीतानदी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन गांवों में तेंदुए की गतिविधियों को लेकर भय का माहौल है। रात होते ही ग्रामीण सतर्क हो जा रहे हैं। घरों से बाहर निकलने और मवेशियों की देखरेख करने में भी डर महसूस कर रहे हैं। एक रात में सात ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी ने वन क्षेत्र से लगे गांवों में वन्यजीवों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले खुला नौकरियों का पिटारा, 426 पदों पर आज होगी भर्ती, 30 हजार रुपए मिलेगी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, देख लें कहां-कहां लग सकता है जाम

पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया

कॉजपा को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की अनुमति मिली

यमन के अदन में सरकारी महल के पास कम से कम छह धमाके, प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी