पाकिस्तान के सबसे बड़े 'खलनायक' बने हैरी ब्रुक, सिर्फ 14 पारियों में यह कारनामा कर रचा इतिहास

Published on 10 सित॰ 2026

Harry Brook: पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 75 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है. वो पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं.

Harry Brook: पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 75 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इतिहास रच दिया है. वो पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बन गए हैं.

author-image

New Update

Harry Brook

Harry Brook

Harry Brook: इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रुक का पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. उन्होंने सिर्फ 14 पारियों में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैचों में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं. ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन 75 रनों की शानदार पारी खेलते हुए अंजाम दिया. इसके साथ ही वह पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले इंग्लैंड के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. 

पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रुक का हैरान करने वाला रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रुक का बल्ला हमेशा आग उगलता है. उन्होंने बेहद कम समय में पाकिस्तान को अपनी पसंदीदा विरोधी टीम बना लिया है. ब्रुक ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेले 9 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 75.42 के बेमिसाल औसत से 1056 रन जड़ दिए हैं, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान साल 2024 के मुल्तान टेस्ट में बनाया गया 317 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है, जो उनकी इस जबर्दस्त फॉर्म की गवाही देता है. 

पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बने ब्रूक

हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे तेज सिर्फ 14 पारियों में 1000 रन पूरे करके एक नया इतिहास रच दिया है. वह इंग्लैंड के सिर्फ चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1000 रनों का आंकड़ा छुआ है. उनसे पहले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक, डेविड गॉवर और जो रूट यह कारनामा कर चुके हैं, लेकिन इन सभी सीनियर खिलाड़ियों ने इसके लिए ब्रुक से कहीं ज्यादा पारियां खेली थीं. अगर वर्ल्ड क्रिकेटकी बात करें, तो टेस्ट इतिहास में सिर्फ भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ही ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ब्रुक से भी तेज (दोनों ने सिर्फ 11-11 पारियों में) 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 

Harry Brook's 75 at Edgbaston took him past 1000 Test runs against Pakistan 💪 pic.twitter.com/1QJxTME5OZ

— Cricinfo (@cricinfo) September 10, 2026

पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में इंग्लैंड की टीम

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, क्योंकि उसने पाकिस्तान की पहली पारी को सिर्फ 133 रनों पर समेट दिया था. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हैरी ब्रुक ने डैन लॉरेंस (65 रन) के साथ मिलकर कमाल की पार्टनरशिप की. ब्रुक दूसरे दिन 52 रनों से आगे खेलने उतरे और स्कोरबोर्ड को बढ़ाते हुए 75 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि, जब वह अपने 11वें टेस्ट शतक की तरफ तेजी से बढ़ रहे थे, तब एक गलत तालमेल की वजह से वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. ब्रुक ने अपनी 97 गेंदों की इस सूझबूझ भरी पारी में 6 चौके जड़े और इंग्लैंड को एक बड़ी बढ़त दिलाने में सबसे अहम रोल निभाया. 

— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) September 10, 2026

यह भी पढ़ें:  भारत-अफगानिस्तान के पहले T20I मैच पर खतरा, क्या BRICS Summit की वजह से बदल जाएगा शेड्यूल? सामने आया बड़ा अपडेट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें