भोपाल, 30 अगस्त 2026: यदि आप मध्य प्रदेश के इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, ग्वालियर इत्यादि रेल रूट के माध्यम से फरीदाबाद जाने वाले हैं तो कृपया ध्यान दीजिए। 31 अगस्त से लेकर 14 अक्टूबर तक रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट के चलते कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज में परिवर्तन किया गया है।
फरीदाबाद स्टेशन पर डाउन दिशा की ट्रेनों का ठहराव नहीं
1. गाड़ी संख्या 12919 डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
2. गाड़ी संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर–योग नगरी ऋषिकेश उज्जैनी एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
3. गाड़ी संख्या 14317 लक्ष्मीबाई नगर–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
4. गाड़ी संख्या 12615 पुरच्चि थलैवर डॉ. एम.जी.आर. चेन्नई सेंट्रल–नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 30 अगस्त 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
5. गाड़ी संख्या 18477 पुरी–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 30 अगस्त 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
6. गाड़ी संख्या 12625 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल–नई दिल्ली केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 30 अगस्त 2026 से 13 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
7. गाड़ी संख्या 11077 पुणे–जम्मूतवी एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
फरीदाबाद स्टेशन पर अप दिशा की ट्रेनों का ठहराव नहीं
1. गाड़ी संख्या 12138 फिरोजपुर कैंट–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंजाब मेल का फरीदाबाद स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
2. गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर–इंदौर जंक्शन एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 01 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
3. गाड़ी संख्या 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–जबलपुर एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
4. गाड़ी संख्या 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–पुरच्चि थलैवर डॉ. एम.जी.आर. चेन्नई एक्सप्रेस (अंडमान एक्सप्रेस) का फरीदाबाद स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
5. गाड़ी संख्या 16318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–कन्याकुमारी हिमसागर एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 31 अगस्त 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
6. गाड़ी संख्या 19020 हरिद्वार जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 01 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
7. गाड़ी संख्या 12920 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–डॉ. अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 01 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
8. गाड़ी संख्या 19308 ऊना हिमाचल–इंदौर जंक्शन एक्सप्रेस का फरीदाबाद स्टेशन पर 01 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक ठहराव नहीं होगा।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि फरीदाबाद स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण किए गए इन अस्थायी परिचालन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रा से पूर्व ट्रेन के परिचालन एवं ठहराव से संबंधित नवीनतम जानकारी एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
