123 करोड़ कमाकर भी 'धमाल 4' नहीं है हिट? बॉक्स ऑफिस का ये गणित हैरान कर देगा

Published on 16 जुल॰ 2026

अजय देवगन की 'धमाल 4' फैंस को एंटरटेन कर रही है. फिल्म ने 120 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, फिर भी अभी तक फिल्म हिट नहीं हो पाई है.

Written By : मोनिका गुप्ता |  Updated at : 16 Jul 2026 05:59 PM (IST)

Preferred Sources

Dhamaal 4 Box Office 123 Crore and Still Not a Hit How Much film Need Turn Profitable 123 करोड़ कमाकर भी 'हिट' नहीं हो पाई है 'धमाल 4', जानें प्रॉफिटेबल फिल्म बनने के लिए अभी कितना कलेक्शन करना होगा

'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

Source : imdb

एडवेंचर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख जैसे स्टार्स फिल्म में अहम रोल में दिखे हैं. वहीं संजीदा शेख और अंजलि आनंद फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं. 

फैंस ने फिल्म को पसंद किया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी तक 120 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी हैं. लेकिन फिर भी फिल्म अभी तक हिट नहीं हो पाई है. आइए जानते हैं इसके बारे में.  

'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने  पहले दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और फिल्म ने 22.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला. फिल्म ने 28.50 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ का बिजनेस किया. पांचवें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ कमाए. छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 6.75 करोड़ हुआ.

फिल्म ने नेट 90 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ग्रॉस 107.41 करोड़ कमाए. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 17.25 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 124.66 करोड़ का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें- एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

कब होगी फिल्म हिट?

बता दें कि फिल्म का बजट 150 करोड़ है. फिल्म अभी तक बजट भी रिकवर नहीं कर पाई है. जब फिल्म इंवेस्टमेंट रिकवर कर लेती है और कुछ प्रॉफिट कमा लेती है तो वो प्लस में आ जाती है. वहीं सिर्फ इंवेस्टमेंट रिकवर करने पर फिल्म एवरेज रहती है. फिल्म को हिट होने के लिए इंवेस्टमेंट का डबल कमाना होता है. 

अभी फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हुए हैं. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिला है. देखना होगा कि आने वाले समय में फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और फिल्म हिट हो पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें- 'बंटवारा 1947' से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल उड़ाएंगे गर्दे, प्रमोशन के लिए 12 शहरों में पहुंचेगी टीम

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.

Read More

Published at : 16 Jul 2026 05:59 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola