शाहजहांपुर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां: रात 12 बजे होगा जन्मोत्सव, 3000 भक्तों के लिए प्रसाद और विशेष सजावट - Shahjahanpur News

Published on 4 सित॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Shahjahanpur
  • Shahjahanpur Baba Vishwanath Mandir Krishna Janmashtami Celebration 2026

शाहजहांपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर में सजावट के साथ झांकियों, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की तैयारियां भी की जा रही हैं।

शाम 6 बजे से शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम

बाबा विश्वनाथ मंदिर के पुजारी आचार्य प्रदीप मिश्र ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में विशेष सजावट की जा रही है। शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी और भजन-कीर्तन समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रात 12 बजे होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

आचार्य प्रदीप मिश्र ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे से मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है।

श्रद्धालुओं के लिए करीब 3 हजार से अधिक प्रसाद के पैकेट की व्यवस्था की गई है। जन्मोत्सव के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए अलग रास्ते

श्रद्धालुओं की सुविधा और संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को निर्धारित रास्ते से मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा, जबकि बाहर निकलने के लिए अलग मार्ग रहेगा। इससे भीड़ के दौरान अव्यवस्था की स्थिति से बचने में मदद मिलेगी।

झांकी और भजन-कीर्तन रहेंगे आकर्षण

आचार्य प्रदीप मिश्र ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर की विशेष सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आएगा।

सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की तैयारी

प्रशासन की ओर से भी पर्व को लेकर जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। जन्माष्टमी की रात बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

.