.
नेपाल-तिब्बत में आई बाढ़ को लेकर खुद पर लग रहे आरोपों पर चीन ने सफाई दी। दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मुलाकात हुई।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...
- किर्गिस्तान में SCO समिट में पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग शामिल होंगे।
- NEET पेपर लीक प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
📰 कल की बड़ी खबरें...
1. चीन ने नेपाल त्रासदी पर सफाई दी, कहा- 12 दिन पहले अलर्ट दिया था; मरने वालों का आंकड़ा 950 पार

नेपाल में बाढ़ के बाद तबाही की तस्वीरें। अबतक 930 से ज्यादा लाशें बरामद।
नेपाल बाढ़ पर चीन ने कहा कि हमारे वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल सेंटर ने बाढ़ से 12 दिन पहले ही नेपाल को ईमेल भेजकर भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी थी।
दरअसल, नेपाल का आरोप है कि चीन भारी बारिश का अनुमान तो देता है, लेकिन हिमस्खलन, पानी के स्तर, भूस्खलन और दूसरे बड़े प्राकृतिक खतरों की जानकारी साझा नहीं करता।
इधर, नेपाल-तिब्बत में 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 950 से ज्यादा हो गया है। अकेले नेपाल में 939 मौते हुई हैं, जबकि तिब्बत में मरने वालों का आंकड़ा 16 पहुंच गया है। वहीं, 3900 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।
दोनों देशों के बीच बैठक भी हुई: 27 मई को काठमांडू में दोनों देशों की मौसम और ग्लेशियर से जुड़े खतरों पर बैठक हुई थी। इसमें नेपाल ने ग्लेशियरों में शुरुआती हलचल और संभावित खतरे की जानकारी पहले देने की मांग की थी।

पूरी खबर पढ़ें…
2. प्रयागराज एयरफोर्स स्टेशन के पास पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 11 की मौत, इनमें 3 परिवारों के 8 बच्चे

यूपी में सोमवार को प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इस हादसे में फैक्ट्री के आसपास के घरों में रहने वाले 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। रेलवे कर्मी के घर सिर्फ बेटी जिंदा बची।
पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना भीषण था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई। 100 मीटर के दायरे में बने 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दीवारों में 8 फीट लंबे और चौड़े छेद हो गए। 5-6 मकान पूरी तरह ढह गए।
रेल कर्मी के परिवार में सिर्फ बड़ी बेटी जिंदा बची: हादसे में गया प्रसाद के 4 बच्चे जाह्नवी, आदित्य, अमित और रवि की भी मौत हुई है। गया प्रसाद की पत्नी अनीता (42) घायल हैं। उन्होंने मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ FIR लिखाई है। कहा- हादसे में मेरा पूरा कुनबा समाप्त हो गया।
इसी तरह, रेलकर्मी विक्रम खाना खाने घर आए थे। घटना में विक्रम, पत्नी अंजू, बेटा अंश व शिवांश की जान चली गई। सबसे बड़ी बेटी संजना किराना की दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। इसलिए वह बच गई।
पढ़ें पूरी खबर…
3. किर्गिस्तान में पुतिन-मोदी की मुलाकात, दोनों लीडर गले मिले: PM ने BRICS के लिए न्योता दिया

इससे पहले दोनों नेता दिसंबर 2025 में नई दिल्ली में भारत-रूस एनुअल समिट में मिले थे।
पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात हुई। यह बैठक करीब 10 मिनट चली। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।
मोदी-पुतिन की द्विपक्षीय बैठक में यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक हालात और भारत-रूस संबंधों पर चर्चा हुई। पीएम ने पुतिन से कहा कि दुनिया को कभी न खत्म होने वाले युद्धों से आगे बढ़कर उन्हें खत्म करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। भारत शांति के सभी प्रयासों का समर्थन करता है।
पुतिन से मुलाकात के दौरान मोदी ने उन्हें सितंबर में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया। इसके बाद दोनों नेता एक ही गाड़ी में बैठकर 6वें वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन में पहुंचे।
पूरी खबर पढ़ें...
4. दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप: ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, कानपुर के ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप हुआ। घटना 4 अगस्त की है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में बैठी थी। दिल्ली के कश्मीरी गेट तक करीब 47 किमी के रास्ते में बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप ने गैंगरेप किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीड़ित को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए थे। नाबालिग ने ही कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी थी।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित यूपी के मैनपुरी की रहने वाली है। परिवार में झगड़ा होने पर बिना बताए नोएडा में कजिन के घर के लिए बस से निकली। मैनपुरी से नोएडा की दूरी 300 किमी से ज्यादा है।
2012 का निर्भया कांड, चलती बस में गैंगरेप हुआ था
16 दिसंबर 2012 की रात दिल्ली में 23 साल की युवती के साथ चलती बस में गैंगरेप किया गया था। उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला गया था। गंभीर चोटों के चलते युवती को सिंगापुर रेफर किया गया, जहां 29 दिसंबर को अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना को निर्भया कांड नाम दिया गया था।
मामले में 6 लोग आरोपी बनाए गए थे। एक आरोपी नाबालिग था, एक ने जेल में सुसाइड किया। चार दोषियों मुकेश सिंह, पवन गुप्ता, विनय शर्मा और अक्षय कुमार सिंह को मौत की सजा सुनाई गई। चारों को 20 मार्च 2020 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी।

पूरी खबर पढ़ें...
5. भारतीय इकोनॉमी RBI के अनुमान से ज्यादा तेजी से बढ़ी: पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8% रही; IT-रियल एस्टेट सेक्टर्स में बढ़त का असर

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से बढ़ती महंगाई के बावजूद भारत की इकोनॉमी RBI के अनुमान से ज्यादा मजबूत रही। GDP इस साल की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में 7.8% रही। RBI का अनुमान 7% था। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 6.9% की दर से बढ़ी थी।
फाइनेंस, रियल एस्टेट, आईटी और प्रोफेशनल सर्विसेज सेक्टर में 12% से ज्यादा की बढ़त रही। इससे महंगाई का असर GDP ग्रोथ पर नहीं पड़ा। सोमवार को यह आंकड़े केंद्र सरकार के सांख्यिकी विभाग ने जारी किए।
PM बोले- यह देश के लोगों की ताकत का नतीजा: PM मोदी ने X पोस्ट में लिखा कि दुनिया भर के संकटों और तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद, भारत ने इस साल की पहली तिमाही में 7.8% की GDP ग्रोथ हासिल की है। मंदी की आशंका जताने वाले फिर पीछे छूट गए और भारत ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की।

पूरी खबर पढ़ें...
6. सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटरों को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया।
पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
दो आरोपी अभी फरार चल रहे: मारे गए आरोपी दोनों सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। सुमित पर एक और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज थे। दोनों ने अपने 2 साथियों के साथ सिंगर की हत्या की थी। वहीं 2 आरोपी सत्यम और आर्यन अब भी फरार हैं।
जिम से बाहर आते ही मारी थी गोली: 26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके निकले थे। तभी हमलावरों ने उन्हें घेरकर 18 राउंड फायरिंग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
पढ़ें पूरी खबर…
7. कोहली के शरीर पर 12वां टैटू:बाएं हाथ पर 5 सेशन के बाद भी काम अधूरा; इसका पैटर्न बूंद गिरने से बनने वाली लहरों जैसा

विराट कोहली का टैटू एलन गोइस बना रहे है। वे एलियन टैटूज के लिए काम करते हैं। (फोटो- एलन गोइस, इंस्टाग्राम हैंडल)
विराट कोहली बाएं हाथ पर नया टैटू बनवा रहे हैं। यह उनके शरीर का टोटल 12वां टैटू है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाली वनडे सीरीज से पहले उन्होंने अपने टैटू कलेक्शन में यह नया डिजाइन जोड़ा है। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
टैटू बाएं बाइसेप के पास बना है और पुराने डिजाइन से जुड़ता नजर आ रहा है। इसका पैटर्न पानी की सतह पर बूंद गिरने के बाद बनने वाली लहरों जैसा है। मुंबई में टैटू आर्टिस्ट एलन गोइस के मुताबिक, इसे बनाने के लिए अब तक 5 सेशन हो चुके हैं, लेकिन काम अभी पूरा नहीं हुआ है।
कोहली के 11 पुराने टैटू
टैटू पूरा होने के बाद कोहली के शरीर पर कुल 12 टैटू हो जाएंगे। नए टैटू से पहले कोहली के शरीर पर 11 टैटू बताए गए हैं। इनमें जापानी समुराई, गॉड्स आई, भगवान शिव, मोनेस्ट्री, वनडे डेब्यू नंबर 175, टेस्ट डेब्यू नंबर 269, मां सरोज का नाम, पिता प्रेम का नाम, स्कॉर्पियो, ट्राइबल आर्ट और ओम शामिल हैं।
पूरी खबर पढ़ें...
🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. नेशनल: दिल्ली में 47 लाख नाम SIR ड्राफ्ट रोल से बाहर: महाराष्ट्र के 2 करोड़ 7 लाख नाम छूटे; 30 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने की तारीख (पूरी खबर पढ़ें)
2. नेशनल: सरकार बोली- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द कराने याचिका लगाई: सुप्रीम कोर्ट का CJP प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार, कहा- अप्रिय घटना की संभावना नहीं (पूरी खबर पढ़ें)
3. इंटरनेशनल: होर्मुज में समुद्री माइंस से टकराया सुपर टैंकर: विस्फोट के बाद लगी आग, इंजन बंद पड़ा; अमेरिका का एक महीने बाद फिर ईरान पर हमला (पूरी खबर पढ़ें)
4. इंटरनेशनल: कनाडा में भागवत बोले- मदद करना भारत की परंपरा:विविधता ही हमारे देश की खूबसूरती, 'ये मेरा, वह तुम्हारा' की सोच से ऊपर उठना होगा (पूरी खबर पढ़ें)
5. हरियाणा: सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 राउंड गोलीबारी, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी (पूरी खबर पढ़ें)
6. क्रिकेट: वैभव सूर्यवंशी ने 81 गेंदों पर 92 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट बैटर बने, सेमीफाइनल में 7 छक्के-7 चौके लगाए (पूरी खबर पढ़ें)
7. गुजरात: नाबालिग से गैंगरेप के 5 दोषियों को उम्रकैद:2024 में वडोदरा में गरबा के बाद लड़की को पकड़ा, दोस्त को बांधकर उसके सामने गैंगरेप किया था (पूरी खबर पढ़ें)
8. इंटरनेशनल: न्यूयॉर्क में तिरंगे का अपमान, खालिस्तानियों की नारेबाजी:रिजिजू ने वीडियो पोस्ट किया, लिखा- देश-झंडे का अपमान न करें, ये महंगा पड़ेगा (पूरी खबर पढ़ें)
9. नेशनल: पेट्रोल-पंपों पर एथेनॉल प्रतिशत बताने की मांग वाली याचिका खारिज: सुप्रीम कोर्ट बोला- सक्षम अथॉरिटी के पास जाएं; E20 ईंधन से पुरानी गाड़ियों में खराबी की आशंका (पूरी खबर पढ़ें)
10. मध्य प्रदेश: विजय-शाह के ‘आतंकवादियों की बहन’ केस में SIT जांच पूरी: सुप्रीम कोर्ट बोला- राज्यपाल को फैसला लेने दीजिए; मुकदमे की मंजूरी पर दखल से इनकार (पूरी खबर पढ़ें)
11. एंटरटेंमेंट: 2 करोड़ में बनी हनुमान अंश ने कमाए 42 करोड़: टॉक्सिक हटाकर इसे स्क्रीन दी गईं, जय संतोषी मां के साथ यही हुआ; जानिए एक्सपर्ट की राय (पूरी खबर पढ़ें)
12. नेशनल: सोनम वांगचुक ने आमिर को कहा गजनी: 3 इडियट्स से पहले न मिलने के दावे पर कहा- गजनी की भूमिका में इतने डूबे कि मुलाकात भूल गए (पूरी खबर पढ़ें)
13. एंटरटेंमेंट: हम पर फतवा लगाया जाता है, कोई आतंकवादी कहता है: शबाना आजमी बोलीं- मुझे और जावेद अख्तर को हिंदू-मुस्लिम दोनों बर्दाश्त नहीं करते (पूरी खबर पढ़ें)
14. मध्य प्रदेश: 'तेरे पीछे मेरा भूत दौड़ेगा' बोलकर लगाई फांसी, VIDEO: युवक बोला- अकाल मौत मर रहा हूं; तुझे भी नहीं छोड़ूंगा, मुझसे शादी कर धोखा दिया (पूरी खबर पढ़ें)
15. नेशनल: एअर इंडिया की सऊदी अरब-दिल्ली फ्लाइट में बम की धमकी:क्रू को टॉयलेट में धमकी लिखा टिश्यू पेपर मिला; अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है...

😲 खबर हटके...
रोबोट ने अफेयर का खुलासा किया

ताइवान में एक शख्स ने पत्नी के अफेयर के सबूत जुटाने के लिए रोबोट वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल किया। शक के आधार पर उसने पत्नी के कमरे में वैक्यूम क्लीनर रखा। कैमरे की मदद से उसने पत्नी को किसी और के साथ रिकॉर्ड कर लिया। सबूत के आधार पर शख्स ने केस जीता।
पूरी खबर पढ़ें...
📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. आज का एक्सप्लेनर: ‘हनुमान अंश’ ने 24वें दिन 13 करोड़ कमाए, 12,600% की ग्रोथ; दो हफ्ते में हटने वाली थी फिल्म, फिर अचानक क्या हुआ
2. मंडे मेगा स्टोरी: हिमालय में ग्लेशियर टूटने से लाशें बहकर भारत आने तक: ओरिजिनल वीडियोज में देखिए नेपाल त्रासदी की पूरी कहानी; पहली बार सारी कड़ियां एकसाथ
3. जरूरत की खबर: चॉपिंग बोर्ड में हो सकते हैं बैक्टीरिया:खरीदते समय 6 बातों का रखें ध्यान, जानें सफाई और स्टोरेज का सही तरीका
4. फिजिकल हेल्थ: कमर–जांघों की चर्बी सिर्फ मोटापा नहीं:हो सकता है लिपेडेमा, डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, इलाज और बचाव के तरीके
5. नेपाल से भास्कर: बाढ़ आई... बाढ़ आई, जान बचाकर दोबारा भागे लोग:30 सेकेंड में मलबे में दफन देवीघाट, 7 हजार लोगों का पता नहीं
6. भास्कर एक्सक्लूसिव: पंजाब में अकाली+BJP की सीट शेयरिंग फाइनल:SAD से 3 ज्यादा सीटों पर लड़ेगी भाजपा; सरकार बनी तो CM कौन, इस पर भी सहमति
7. भास्कर एक्सक्लूसिव: सपा 328 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है:कांग्रेस को 75 सीटें देने की तैयारी; इनमें भी कई सीटों पर कैंडिडेट सपा का होगा
8. भास्कर एक्सक्लूसिव: निषाद-पार्टी के 4 विधायकों ने BJP नेताओं की तस्वीरें लगाईं:मंत्री संजय निषाद नाराज; बोले- दल का झंडा लगाने में शर्म, टिकट पर सोचेंगे
9. ग्राउंड रिपोर्ट: सतना में बाढ़ का पानी उतरा, अब दिख रही तबाही:सेमरावल नदी से लगे गांवों में मकान ढहे, अनाज बहा, गृहस्थी बर्बाद
10. Gen Z और Gen Alpha पर नहीं चलेगी लाठी: आंदोलन-प्रदर्शन में अफसर बनेंगे ‘दोस्त’, राजस्थान सरकार ला रही नया नियम
11. ग्राउंड रिपोर्ट: बिहार में बाढ़, 20 लाख आबादी पानी में:मुंगेर-खगड़िया में 2 लाख लोग सिर्फ सत्तू-चूड़ा खा रहे; भागलपुर में शादी का सामान गंगा में बहा
12. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बिहार में डॉक्टर्स की फेक रिसर्च इंडस्ट्री एक्सपोज: 50,000 में 50 मरीजों की फर्जी रिसर्च, प्रोफेसर बोले- डेडबॉडी में चीरा लगाए बिना MS डिग्री पूरी
🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों की पुरानी समस्या सुलझ सकती है। कन्या राशि वालों की रुकी आमदनी फिर शुरू हो सकती है। जानिए आज का राशिफल...
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…