12,000 मोती और 490 घंटे में तैयार हुआ अनन्या पांडे का ये लहंगा

Published on 24 जुल॰ 2026

Stylish lehnga:बाॅलीवुड एक्टर्स अनन्या पांडे ने तब धूम मचा दी जब उन्होने मशहूर गौरव गुप्ता के लाइट साॅन्ग 26 कलेक्षन से बेहद खुबसूरत वाइट कमेलिया ब्राइडल लहंग पहनकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी। इस लहंगे में उनका लुक किसी अप्सरा से कम नजर नहीं लग रहा था। ये ब्राइडल लहंगा जो ऑफ व्हाइट कलर में बेहद अट्रैक्टिव और डिफरेेंट लग रहा था साथ ही इस पर जो वर्क हुआ था। उसने सभी का दिल जीत लिया हर कोई इस लहंगे को देखता रहा गया। आईए जानिए इस लहंगे की खासियत के बारे में-

इस लहंगे की खासियत

FotoJet 9

Bridal lehnga:अनन्या पांडे के इस लहंगे में ग्लैमर और चमक का परफेक्ट काॅम्बिेशन था साथ ही पूरे लहंगे में 12 हजार से ज्यादा असली मोती और 680 से ज्यादा चमचमाते क्रिस्टल बेहद बारिक तरह से लगाए गए थे। इन्हे कारीगरों ने बहुत ही बारीकी से अपने हाथों से काटकर और अलग-अलग लेयर्स में सेट करके बेहद खूबसूरती के साथ लहंगे पर उतारा है। लहंगे को जिस भी एंगल से देखा जाए तो वह बेहद राॅयल और यूनिक नजर आ रहा था। इस लहंगे को बनाने में डिजाइनर गौरव ने अपनी टीम के साथ एक एक लेयर को असेंबल करने और तराशने में पूरे 490 घंटे लगाकर कड़ी मेहनत से इस लहंगे की फिनशिंग और फिटिंग पर कार्य किया। 

490 घंटे की मेहनत से तैयार हुआ ये लहंगा 

इस अद्भुत लहंगे को तैयार करने में करीब 490 घंटे लगे। अनगिनत कुशल कारीगरों ने हर छोटी-बड़ी डिटेल पर धैर्य और समर्पण के साथ काम किया। हर सिलाई, हर कढ़ाई, हर मोती और हर पंखुड़ी इस बात का प्रमाण है कि असली लग्जरी केवल महंगे कपड़ों में नहीं, बल्कि समय, मेहनत और उत्कृष्ट शिल्पकला में छिपी होती है। अनन्या पांडे का यह गौरव गुप्ता कूट्योर लहंगा केवल एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि भारतीय शिल्प, विरासत और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन संगम है। 2,600 पंखुड़ियों, 12,000 मोतियों और 490 घंटे की मेहनत से तैयार यह आउटफिट साबित करता है कि जब कला, धैर्य और हुनर एक साथ आते हैं, तब फैशन एक अविस्मरणीय कृति बन जाता है।

लहंगे का ब्लाउज

w-1280,h-720,format-jpg,imgid-01kxt8byhx4p4gchsypkn9gg1d,imgname-ananya-panday-1784366365245

लहंगे का लुक तो बेहद आकर्षित लग ही रहा था। ऐेसे में अनन्या ने जो ब्लाउज पहना था वह भी बेहद अटै्क्टिव था। उन्होने बेहद बोल्ड और स्टाइलिश ब्रैलेट ब्लाउज कैरी किया था। इसमे शोल्डर से लेकर बैक तक मोतियो की खुबसूरत ड्रॉप चेंस दी गई थी। जिससे ये ड्रेस और भी ज्यादा माॅर्डन नजर आ रही थी। बेहद डिफरेंट टाइप में ब्लाउज को लहंगे के साथ वियर करने में उनका लुक एथनिक के साथ माॅर्डन और ट्रेंडी नजर आ रहा था।  

सिंपल ज्वलेरी और एलिगेंट लुक

अनन्या पांडे का लहंगा हैवी था तो उन्होंने उस लहंगे पर बहुत ज्यादा हैवी ज्वलेरी को कैरी नहीं करना सही समझा। उन्होंने सिर्फ एक मिनिमल मांग टीका और नाक में एक  स्टाइलिश सेप्टम रिंग पहनी है जिससे वे और भी खुबसूरत लग उठी। इससे उनके लहंगे और लुक में एक बैलेंस देखने को मिला।

मेकअप भी बेहद नेचुरल

यदि मेकअप की बात की जाए तो उन्होंने मेकअप भी न्यूड करवा रखा था। जिससे वे बेहद आकर्षित नजर आ रही थी। लिप्स पर उन्होने न्यूड शेड इस्तेमाल कर रखा था। साथ ही मेकअप में ग्लाॅसी मेकअप जो उनको अट्रैक्टिव  लुक दे रहा था। और बालों को हल्का कर्ल करवाकर खुला छोड़ रखा था। जिससे उनका ओवर आॅल लुक सुंदर नजर आ रहा था। 

फैशन डिजाइनर ममता आनंद के अनुसार

-लहंगे में सबसे ज्यादा मायने रखता है कि उसका फैब्रिक कैसा है साथ ही उसके वर्क में भी फिनिशिंग होनी चाहिए।
-ड्रेस की फिटिंग भी बेहद मायने रखती है तो आप अपनी ड्रेस की फिटिंग पर खासा ध्यान दें। 
-लहंगे अगर हैवी है तो मेकअप और ज्वलेरी दोनों ही बहुत ज्यादा हैवी लुक में न हो। इससे लहंगे का लुक और आपके लुक दोनों पर असर पड़ेगा।
-हेयर स्टाइल में भी आजकल कर्लस ज्यादा पसंद किए जा रहे है।

-अगर आप दिन में डांस करने या अपना लुक बदलने की योजना बना रही हैं, तो एक बैकअप ब्लाउज रखना हमेशा समझदारी भरा कदम होता है। अच्छी फिटिंग वाला ब्लाउज यह सुनिश्चित करता है कि आपका भारतीय शादी का लहंगा सुरक्षित रहे और हर कोण से बेदाग दिखे। ऐसे ब्लाउज चुनें जो आपके शरीर पर अच्छे लगें।

FAQ

Q.

शादी वाला लहंगा कितने का आता है?

A.

शादी वाले लहंगे की कीमत आपकी पसंद और जगह के आधार पर ₹5,000 से लेकर ₹5 लाख या उससे भी अधिक तक हो सकती है。लोकल बाज़ार में एक अच्छा साधारण ब्राइडल लहंगा ₹10,000 - ₹25,000 में मिल जाता है, वहीं डिज़ाइनर लहंगे (जैसे सब्यसाची) ₹3 - ₹5 लाख से शुरू होते हैं

Q.

आजकल कौन सा लहंगा ट्रेंड में है?

A.

आजकल आइवरी (Ivory), पेस्टल और गहरे रंगों (जैसे एमराल्ड ग्रीन और डीप रेड) के लहंगे काफी ट्रेंड में हैं। इसके अलावा, ट्रेल (लंबी झालर/पीछे का हिस्सा) वाले लहंगे, बड़े घेर, और मिरर व दबका जरदोजी जैसे हैंड-वर्क वाले डिज़ाइन दुल्हनों और महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

Q.

लहंगे में सुंदर कैसे दिखें?

A.

शादी के लिए पेस्टल या ब्लश टोन जैसे हल्के रंगों वाले लहंगे चुनें । ये रंग न केवल प्राकृतिक रोशनी में खूबसूरत दिखते हैं, बल्कि आपको एक ताज़ा और आकर्षक रूप भी देते हैं। अपने लहंगे के साथ साधारण गहने और हल्का मेकअप करें ताकि लुक आरामदायक होने के साथ-साथ पारंपरिक भी लगे।

Q.

लहंगे के नीचे क्या पहनते हैं?

A.

लहंगे के नीचे कैन-कैन स्कर्ट पहनने से आपकी चाल में खूबसूरती आती है और कपड़ा शरीर से चिपकता नहीं है। इससे आपके पहनावे को हिलने-डुलने की जगह मिलती है। आपको हवादार, आरामदायक और सहारा महसूस होता है। लहंगे के साथ कैन-कैन स्कर्ट पहनने से आपका लुक और भी निखर जाता है।