कोरोना वॉरियर्स को गुजरात सरकार का सम्मान, 115 परिवारों को 25-25 लाख की सहायता

Published on 23 जुल॰ 2026

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश लोग जब अपने घरों में रह रहे थे, तब GSRTC कर्मचारी नागरिकों के लिए लगातार अपनी सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने अपने परिवार की चिंता किए बिना जनता की सेवा की.

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश लोग जब अपने घरों में रह रहे थे, तब GSRTC कर्मचारी नागरिकों के लिए लगातार अपनी सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने अपने परिवार की चिंता किए बिना जनता की सेवा की.

author-image

New Update

Gujarat Government Grants 25 Lakh Rupees Aid to Families of 115 GSRTC COVID Warriors

GSRTC COVID Warriors

कोविड-19 महामारी के दौरान जान की परवाह किए बगैर जनता की सेवा करने वाले गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है. गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने अपना फर्ज निभाते हुए कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले 115 GSRTC कर्मचारियों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये के चेक सौंपे हैं.

संघवी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

राहत राशि वितरण करने के लिए गुजरात सरकार ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था. डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार के अधिकांश प्रशासनिक और कानूनी निर्णय नियमों के अनुसार लिए जाते हैं. हालांकि मामले में सीएम भूपेंद्र पटेल ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता दी और विशेष निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान, अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा देने वाले इन कर्मियों को कोराना वॉरियर्स का सम्मान दिया. सरकार ने मानवीय आधार पर आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है.     

આપણે ગુમાવેલા એસ.ટી.ના કોરોના વોરિયર્સના પરિજનોને સહાય માટેનો નિર્ણય રાજ્ય સરકારે મગજથી નહીં પણ હૃદયથી લીધો છે. pic.twitter.com/34ODbRb4C3

— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) July 22, 2026

परिवार की चिंता किए बिना जनता की सेवा की - डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान अधिकांश लोग जब अपने घरों में रह रहे थे, तब GSRTC के ड्राइवर, कंडक्टर, क्लर्क, प्रबंधक और अन्य कर्मचारी नागरिकों की सुविधा के लिए लगातार अपनी सेवाएं दे रहे थे. उन्होंने अपने परिवार की चिंता किए बिना जनता की सेवा की. इस दौरान, कर्मचारियों ने अपनी जान गंवा दी.

सरकार हर स्थिति में इन परिवारों के साथ खड़ी है- संघवी

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार इस बलिदान को हमेशा याद रखेगी. उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन की कमी कोई आर्थिक सहायता पूरा नहीं कर सकती है. लेकिन सरकार हर स्थिति में इन परिवारों के साथ खड़ी है. हर संभव सहयोग देती रहेगी. 

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें