11 साल बाद बंद होगी Land Rover की पॉपुलर SUV, नए सेफ्टी नियम बने बड़ी वजह

Published on 27 जुल॰ 2026

Jul 27, 2026 04:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

लैंड रोवर Discovery Sport को दिसंबर 2026 तक बंद करेगी। 2016 में बेस्ट-सेलर रही इस SUV की बिक्री में 90% से अधिक की गिरावट आई है। अब JLR की Halewood फैक्ट्री में नई EV गाड़ियों का निर्माण होगा।

Land Rover Discovery Sport

डिस्कवरी स्पोर्ट

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

ब्रिटिश लग्जरी कार मैन्युफैक्चरर लैंड रोवर (Land Rover) ने अपनी एंट्री-लेवल लग्जरी SUV Discovery Sport को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी दिसंबर 2026 में इस SUV का प्रोडक्शन पूरी तरह बंद कर देगी। करीब 11 सालों तक सेल में रहने के बाद यह मॉडल अब अपने लाइफसाइकल के एंड तक पहुंच चुका है। फिलहाल कुछ मार्केट्स में इसे कॉन्फिगर किया जा सकता है, लेकिन फ्रांस, जर्मनी और स्पेन जैसे कई यूरोपीय देशों में फैक्ट्री ऑर्डर पहले ही बंद कर दिए गए हैं। JLR (Jaguar Land Rover) के एक प्रवक्ता ने Autocar UK से बातचीत में कन्फर्म किया कि डिस्कवरी स्पोर्ट का प्रोडक्शन दिसंबर 2026 में बंद कर दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार यह फैसला मॉडल के नॉर्मल लाइफसाइकल का हिस्सा है और कई मार्केट्स में इसका प्रोडक्शन पहले ही धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.39 - 22.82 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.54 - 14.88 लाख

Mahindra XUV 7XO

₹ 13.66 - 24.92 लाख

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV

लैंड रोवर ने 2015 में डिस्कवरी स्पोर्ट को फ्रीलैंडर की जगह लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद इस SUV को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और 2016 में यह JLR की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई थी। उस साल कंपनी ने दुनिया भर में इसकी 1.22 लाख से ज्यादा यूनिट्स को सेल किया था। बाद में 2020 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया गया, जिसमें अपडेटेड प्लेटफॉर्म और नया इंटीरियर दिया गया था।

Land Rover Discovery Sport

Kia Carnival

Skoda Kodiaq RS

Tesla Model Y

Mercedes-Benz EQB

MG M9 EV

हालांकि, पिछले कुछ सालों में इसकी मांग लगातार घटती गई। 2025 तक स्थिति यह हो गई कि डिस्कवरी स्पोर्ट की बिक्री 2016 के मुकाबले 10 प्रतिशत से भी कम रह गई। यह JLR की सबसे कम बिकने वाली कार बन गई। इसके बाद फुल-साइज लैंड रोवर डिस्कवरी का नंबर आता है, जिसे भी जल्द बंद किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

नए सेफ्टी नियम भी बने बड़ी वजह

डिस्कवरी स्पोर्ट के बंद होने की एक बड़ी वजह यूरोप में लागू हुए General Safety Regulation 2 (GSR2) नियम भी हैं। इन नए नियमों के तहत वाहनों में कई एक्स्टा सेफ्टी फीचर्स देना अनिवार्य है। डिस्कवरी स्पोर्ट में ये सिस्टम मौजूद नहीं थे। कंपनी ने अपने नए मॉडलों को इन नियमों के अनुसार अपडेट कर दिया है, लेकिन कंपनी का मानना है कि पुराने डिस्कवरी स्पोर्ट को नए सेफ्टी स्टैंडर्ड के अनुसार अपग्रेड करना इकनॉमिकली फायदेमंद नहीं होगा।

इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए खाली होगी प्रोडक्शन क्षमता

रिपोर्ट्स के मुताबिक डिस्कवरी स्पोर्ट का प्रोडक्शन बंद होने के बाद जेएलआर अपनी Halewood फैक्ट्री की क्षमता का इस्तेमाल आने वाली Range Rover GT इलेक्ट्रिक ग्रैंड टूरर के प्रोडक्शन के लिए करेगी। यह नया मॉडल कंपनी के नए EMA (Electrified Modular Architecture) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। वहीं, Evoque की बिक्री तब तक जारी रह सकती है, जब तक कंपनी अगले साल Land Rover Defender Sport को लॉन्च नहीं कर देती।