मोहाली फेज-11 में डिंपल हत्याकांड में चार्जशीट: पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की 300 पेज की, 35 गवाह बनाए; CCTV अहम सबूत - Mohali News

Published on 29 अग॰ 2026

फेज-11 थाना पुलिस ने प्राइवेट कंपनी की कर्मचारी डिंपल की हत्या के मामले में संबंधित अदालत में करीब 300 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी भी उसी कंपनी में काम करता था और पुलिस के मुताबिक ड

.

SHO अमन बैदवान ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद तय 90 दिन की समय सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल की गई है। पुलिस का उद्देश्य उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को कानून के मुताबिक सजा दिलाना है।

मामले में गिरफ्तार आरोपी (फाइल फोटो)

मामले में गिरफ्तार आरोपी (फाइल फोटो)

ऑनलाइन ऑर्डर किए थे दो चाकू

पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी ने घटना से पहले दो चाकू ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। घटना वाले दिन इन्हीं चाकुओं से डिंपल पर बार-बार हमला करने का आरोप है। हमले में दोनों घायल हुए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण डिंपल की मौत हो गई, जबकि डॉक्टरों ने आरोपी की जान बचा ली। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा ऑनलाइन मंगाए गए दोनों चाकू बरामद कर लिए। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज भी जांच का हिस्सा बनाए गए हैं।

खून से सने कपड़ों से लेकर बैंक डिटेल तक सबूत

पुलिस ने चार्जशीट में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य शामिल किए हैं। इनमें बरामद चाकू, खून से सने कपड़े, घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज, आरोपी और डिंपल के बीच बातचीत के स्क्रीनशॉट तथा बैंक खातों की डिटेल शामिल है। पुलिस ने करीब पांच चश्मदीद गवाह भी बनाए हैं। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत में मामले की सुनवाई आगे बढ़ेगी और पेश किए गए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।

आरोपी फिलहाल रोपड़ जेल में बंद है।

6 महीने से डिंपल नहीं कर रही थी बात

डिंपल खत्री (29) पटियाला के खत्रा रोड क्षेत्र की रहने वाली थी और सेक्टर-66 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक्स कंपनी में काम करती थी। आरोपी हरजिंदर सिंह मान पटियाला के त्रिपड़ी स्थित रतन नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, करीब छह महीने से डिंपल आरोपी से बातचीत नहीं कर रही थी।

4 जून की शाम करीब 7:40 बजे हरजिंदर कंपनी के कार्यालय पहुंचा। आरोपी के अनुसार, वह डिंपल से आमने-सामने बात करना चाहता था और उसे मनाने की कोशिश करने गया था। बातचीत के दौरान उसे गुस्सा आ गया और उसने चाकू से डिंपल पर लगातार वार कर दिए। हमला अचानक होने के कारण कार्यालय में मौजूद कर्मचारी बीच-बचाव नहीं कर सके। गंभीर चोटों के कारण डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद खुद को भी चाकू मारा

डिंपल पर हमला करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। उसने अपनी गर्दन काटने की कोशिश की थी। इसके बाद उसे गंभीर हालत में मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 9 जून को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकुओं और आरोपी के बताए घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई।