राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें: तलवार से पड़ोसी की गर्दन काटी, रेलवे स्टेशन में घुसा मगरमच्छ, पुलिस ने छात्रों पर बरसाई लाठियां - Rajasthan News

Published on 23 जुल॰ 2026

.

आज की सबसे बड़ी खबर उदयपुर से है। घर के पास टॉयलेट करने पर पड़ोसी की तलवार से गर्दन काट दी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा...

पहले टॉप 5 खबरें

1. बांसवाड़ा में पुलिस ने छात्रों पर लाठियां बरसाई नीट पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के कार्यकर्ताओं ने बांसवाड़ा में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पूरी खबर पढ़ें

2. जयपुर की 2 ट्रेनें कैंसिल,डूंगरपुर में नदियों में उफान मुंबई सेंट्रल से जयपुर आने-जाने वाली दो ट्रेंनों को कैंसिल किया गया है। राजस्थान में भी आज कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मकाराना में बारिश के कारण एक मार्बल की खान ढह गई। डूंगरपुर में सोम और माही नदी उफान पर हैं। जलस्तर बढ़ने से बेणेश्वर धाम टापू बन गया है। पूरी खबर पढ़ें

3.घर के पास टॉयलेट-करने पर तलवार से पड़ोसी की गर्दन-काटी उदयपुर में घर के पास टॉयलेट (शौच) करने पर तलवार से गर्दन काटकर पड़ोसी की हत्या कर दी। तलवार के वार से गर्दन धड़ से अलग हो गई। मां और भाई बीच-बचाव करने आए, लेकिन वे बचा नहीं सके। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें

4. रोडवेज बस में घुसी कार, 3 युवकों की मौत पाली में गुरुवार दोपहर रोडवेज बस में कार घुस गई। हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर घायल हो गया। घायल को रोहट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों युवक जोधपुर के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें

5. कांग्रेसियों ने बैंक बंद करवाए अजमेर में आनासागर झील की बदहाली, गंदगी और मछलियों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने आज शहर में बंद करवा दिया। प्राइवेट स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्‌टी करवाई गई। कचहरी रोड पर बैक भी बंद करवाए गए। वहीं पेट्रोल पंप पर नारेबाजी कर हंगामा किया गया। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6. डेयरी कर्मचारी को अजगर ने काटा,बाल्टी में हॉस्पिटल ले गया बांसवाड़ा में सरस डेयरी के कर्मचारी को अजगर ने काट लिया। कर्मचारी ने साथियों की मदद से उसे बाल्टी में डाला और अस्पताल लेकर पहुंच गया। एहतियात के तौर पर कर्मचारी ने खुद ही चुन्नी से अपने पैर पर पट्टी बांध ली। पूरी खबर पढ़ें

7. कोटा में सोगरिया रेलवे स्टेशन में घुसा मगरमच्छ कोटा के सोगरिया रेलवे स्टेशन परिसर में 5 फीट लंबा मगरमच्छ घुस गया। सड़क से गुजर रहे यात्रियों ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया। लोगों ने वन विभाग को रेस्क्यू के लिए सूचना दी। थोड़ी देर बाद मगरमच्छ नाले में चला गया। पूरी खबर पढ़ें

8. पत्नी से अफेयर का शक, भतीजे की गला काटकर हत्या दौसा में पत्नी से अफेयर के शक में चाचा ने भतीजे की हत्या की थी। उसने कांच की बोतल फोड़कर उससे भतीजे का गला काटा था। इसके बाद उसे लहूलुहान हालत में तड़पता छोड़ मौके से भाग गया और घर जाकर सो गया। पूरी खबर पढ़ें

खबर हटकर 9.भगवान जगन्नाथ की निकली बारात अलवर के भगवान जगन्नाथजी को दुबई से आई पोशाक धारण करवाकर और दूल्हे के रूप में शृंगार कर बारात निकली... भगवान जगन्नाथजी अपने भक्तों के साथ माता जानकी को ब्याहने रूपबास के लिए रवाना हुए। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास

10. लाठीचार्ज के विरोध में हाईकोर्ट में धरना प्रदर्शन 20 जूलाई को जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कल सामाजिक न्याय अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से जयपुर हाईकोर्ट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।