साधु बनकर छिपा 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार: देह व्यापार के मामले में 7 साल से फरार था, मथुरा से पकड़कर ग्वालियर लाई पुलिस - Gwalior News
Published on 24 जुल॰ 2026
ग्वालियर4 घंटे पहले
कॉपी लिंक
साधु के भेष में दस हजार का इनामी बदमाश संजू
महिला थाना पुलिस ने देह व्यापार के मामले में सात साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजू को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी साधु का वेश धारण कर आश्रमों के आसपास रह रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने गुरुवार रात दबिश देकर उसे पकड़ा। शुक्रवार को उसे ग्वालियर लाकर अदालत में पेश किया जाएगा।
2019 में दर्ज हुआ था मामला
मामला वर्ष 2019 का है। महिला थाना पुलिस ने एक लापता युवती को बरामद किया था। काउंसलिंग के दौरान युवती ने आरोप लगाया था कि उसकी मां उसे जबरन संजू के पास भेजती थी। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसे अन्य लोगों के पास भी भेजता था। इसके बाद पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया और संजू व उसकी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
एफआईआर के बाद फरार हो गया
एफआईआर दर्ज होने के बाद संजू फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए उसने मथुरा में साधु का वेश धारण कर लिया और वहीं रहने लगा। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्वालियर पुलिस ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मथुरा में साधु के वेश में रह रहा है। सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस की टीम वहां पहुंची और गुरुवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
फरारी में मदद करने वालों की भी जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसकी फरारी में मदद करने वालों और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
ग्वालियर में जर्जर मकान नहीं हटाने पर निगम की कार्रवाई: नोटिस के बाद जेसीबी से ढहाया, आसपास के घरों पर मंडरा रहा था खतरा
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में मुख्य बाजारों से हटाया अस्थायी अतिक्रमण: हाथ ठेले और फड़ जब्त, निगम का अभियान जारी
कॉपी लिंक
शेयर
ग्वालियर में बारिश के बाद शहर की सड़कें बनीं तालाब: जल निकासी व्यवस्था फेल, गड्ढों में भरे पानी से बढ़ीं राहगीरों की मुश्किलें
0:42
कॉपी लिंक
शेयर
24 घंटे में दो बार भागा ट्रिपल मर्डर का आरोपी: 3 दोस्तों के गला-हाथ काटकर शव जलाए थे, गिरफ्तार; 'सावधान इंडिया' देखकर रची साजिश