वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें: 5 लाख की बाइक चुराकर नाचने वाले का VIDEO, राम-काल्पनिक' केस में राहुल गांधी का जवाब दाखिल - Uttar Pradesh News

Published on 13 अग॰ 2026

नमस्कार, वाराणसी की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में करीब 5 लाख की केटीएम एडवेंचर 390 एस बाइक चुराने वाले का दूसरा वीडियो सामने आया है। वह बाइक शोरूम के अंदर बेखौफ टहलता रहा। कॉफी पी। वॉशरूम में नहाया। गाने चलाए और एक हाथ हवा में लहराकर डांस करता

.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। वादी हरिशंकर पाण्डेय बनाम राहुल गांधी मामले में पुकार होने पर राहुल गांधी की ओर से वकील अनुज यादव ने उपस्थित दर्ज कराई। राहुल गांधी की ओर से कोर्ट में जवाब दाखिल किया गया, जिसमें केस में अपना पक्ष रखने की बात कही गई।

अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. पूर्व PM एच.डी.देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा का पिण्डदान, वाराणसी के हनुमान घाट पर छोटे बेटे ने निभाई रस्म

पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा की पत्नी चेनम्मा देवेगौड़ा के निधन के बाद बुधवार को वाराणसी में उनके छोटे बेटे एच. डी. रमेश गौड़ा ने गंगा घाट पर विधि-विधान से पिंडदान किया। चेनम्मा देवेगौड़ा का 18 जुलाई को बेंगलुरु में निधन हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

2. 'राम-काल्पनिक' केस में राहुल गांधी का जवाब दाखिल:वाराणसी MPMLA कोर्ट में अनुज यादव का वकालतनामा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। वादी हरिशंकर पाण्डेय बनाम राहुल गांधी मामले में पुकार होने पर राहुल गांधी की ओर से वकील अनुज यादव ने उपस्थित दर्ज कराई। पढ़ें पूरी खबर…

3. वाराणसी में रत्नेशवर महादेव मंदिर गंगा में आधा डूबा:84 घाटों का संपर्क टूटा, हरिश्चंद्र घाट पर सीढ़ियों पर जल रहीं चिताएं

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पानी लगातार ऊपर चढ़ने से काशी के 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। घाटों के आसपास बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिर भी पानी में डूब गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पहुंच रहे परिवारों को हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

4. आजाद अधिकार सेना से 'मैं जिंदा हूं' शिवपुर प्रत्याशी, पूर्व IPS की पार्टी ने संतोष राममूरत को पहला प्रत्याशी बनाया

पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर की पार्टी यानि आजाद अधिकार सेना ने बुधवार को अपने पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने वाराणसी से पहला प्रत्याशी घोषित किया। अमिताभ ठाकुर ने चोलापुर निवासी संतोष मूरत सिंह को शिवपुर का प्रत्याशी बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

5. काशी में 5 लाख की बाइक चुराकर नाचने वाले का VIDEO

वाराणसी में करीब 5 लाख की केटीएम एडवेंचर 390 एस बाइक चुराने वाले का दूसरा वीडियो सामने आया है। वह बाइक शोरूम के अंदर बेखौफ टहलता रहा। कॉफी पी। वॉशरूम में नहाया। गाने चलाए और एक हाथ हवा में लहराकर डांस करता रहा। आरोपी युवक सोमवार रात करीब 11:30 बजे एजेंसी पहुंचा था। उसने मेन गेट का शीशा कटर से काट दिया। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया था। पढ़ें पूरी खबर…

6. वाराणसी के पूर्व CMO डॉ. मुकेश कुमार निलंबित, 69 दिन में ही छिनी कुर्सी

वाराणसी के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एनपी सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं, सोमवार को पद से हटाए गए पूर्व CMO डॉ. मुकेश कुमार को शासन ने देर शाम निलंबित कर दिया। उन्हें निलंबन अवधि में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

7. वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे में गिट्टियां मिलीं, 2 घंटे तक उड़ानें बंद रहीं

वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को बड़ा विमान हादसा टलने के बाद अब मामले की जांच पर सबकी नजर है। रनवे पर गिट्टियां (FOD-फॉरेन ऑब्जेक्ट डिब्रिस) मिलने के बाद एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक विमानों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। पढ़ें पूरी खबर…

8. BFI के महासचिव पहुंचे वाराणसी, कहा- खिलाड़ियों और कोच में डिसिप्लिन का होना बहुत जरूरी

हमारे यहां फोकस की कमी है। सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि कोच में भी और अन्य लोगों में भी। कोच एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर कानाफूसी कर रहे हैं। यहां किसी को कहीं खड़ा कीजिये तो वो दो मिनट बाद दूसरी जगह दिखाई देगा। इसपर ध्यान देना होगा।' पढ़ें पूरी खबर…

9. वाराणसी कोर्ट से गबन के आरोपी को जमानत, 50-50 हजार की 2 जमानत पर रिहाई

वाराणसी में समूह की महिलाओं से लोन की किस्त के नाम पर लाखों रुपए लेने और उसे उनके लोन खाते में जमा करने के बजाय कथित तौर पर गबन करने के मामले में आरोपी को कोर्ट से राहत मिल गई।पढ़ें पूरी खबर…

10. वाराणसी न्यूरोसिटी में एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने पर परिजनों का हंगामा-नारेबाजी

सारनाथ थाना क्षेत्र के नक्की घाट स्थित न्यूरो सिटी हॉस्पिटल में मरीज को डॉक्टरों ने एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया, 40 हजार के इंजेक्शन के लगते ही मरीज की हालत बिगड़ गई। गलत दवा और सुई लगाए जाने के आरोप बाद मरीज का शरीर निष्क्रीय होगा, बाह्य अंगो सुन्न हो गए। पढ़ें पूरी खबर…