Safest Cars in India: 10 लाख के बजट में 5-स्टार BNCAP सेफ्टी रेटिंग वाली भारत की 5 सबसे किफायती और सुरक्षित कारें हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सरकार ने भारतीय बाजार में बिकने वाली कारों की सुरक्षा की जांच करने के लिए 2023 में BNCAP की शुरुआत की थी। पहले केवल लग्जरी या महंगी कारें ही बेहतर सुरक्षा देती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर आप 10 लाख के बजट में भारत की सबसे सुरक्षित कारें खोज रहे हैं तो हम आपको यहां ऐसी 5 गाड़ियों के बारे में बताएंगे।
TATA Altroz
TATA Altroz वर्तमान में भारत में 5-स्टार BNCAP रेटिंग वाली सबसे किफायती कार है। इसकी शुरुआती कीमत 6.30 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसने AOP और COP दोनों में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। AOP में Altroz ने 32 में से कुल 29.65 अंक हासिल किए हैं। COP में इसने 49 में से कुल 44.90 अंक हासिल किए हैं।
TATA Punch EV
2026 TATA Punch EV हाल ही में भारत में लॉन्च हई है जिसकी एक्स-शोरूर कीमत BaaS प्लान के साथ 6.49 लाख रुपए से शुरू होती है जबकि नॉर्मल वर्जन 9.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में आता है। Punch EV को भी AOP और COP दोनों में ही 5-स्टार रेटिंग मिली है। Punch EV ने AOP में 32 में से 31.46 अंक हासिल किए हैं। वहीं, COP में इसने 49 में से कुल 45 अंक हासिल किए है।
Maruti Suzuki Dzire
Maruti Suzuki Dzire की चौथी जनरेशन नवंबर 2024 में लॉन्च हुई थी और यह 5-स्टार BNCAP रेटिंग वाली तीसरी सबसे किफायती कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.18 लाख रुपए है। Dzire ने 32 में से कुल 29.46 अंक हासिल किए हैं और COP में 49 में से 41.57 अंक हासिल किए हैं।
TATA Nexon
TATA Nexon देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है यह 5-स्टार BNCAP रेटिंग वाली चौथी सबसे किफायकी कार भी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम 7.36 लाख रुपए है। AOP में इसे 32 में से कुल 29.41 अंक मिले हैं तो वही COP में 49 में से कुल 43.83 अंक हासिल किए हैं।
Skoda Kylaq
Skoda Kylaq इस लिस्ट की आखिरी कार है जो 5-स्टार BNCAP रेटिंग के साथ आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपए है। AOP में इसे 32 में से कुल 30.88 अंक हासिल किए हैं तो वहीं COP में इसने कुल 49 में से कुल 45 अंक हासिल किए हैं।