Most sixes for India in Tests : भारतीय क्रिकेट में कई बड़े-बड़े नामों ने राज किया है. इसमें सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर, द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. इन सभी खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. सचिन को तो दुनिया के सबसे महान क्रिकेटरों में गिना जाता है, उन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट मिलाकर कुल 100 शतक भी लगाए हैं. लेकिन इंडियन क्रिकेट में 100 छक्के लगाने सभी बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रहा है. आज तक भारतीय क्रिकेट टीम का कोई भी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के नहीं लगा पाया है.
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है. इस लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी टॉप 3 में मौजूद हैं. वहीं उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा जैसे प्लेयर भी शामिल हैं. ये खिलाड़ी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं. तो आइए आज हम आपको भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 10 सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.
Rishabh Pant in test ! Unorthodox, fearless, and always box-office entertainment. Watching him dismantle bowling attacks with that unique flair is unmatched! pic.twitter.com/ned4yXmR83
— Cricket Desi Wala (@shahamalig) August 15, 2026
1 - ऋषभ पंत
इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए कुल 98 छक्के लगाए हैं. पंत ने भारत के लिए साल 2018 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 2018 से लेकर 2026 तक भारत के लिए 51 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 88 पारियों में 3584 रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं. ऋषभ ने टेस्ट क्रिकेट में 381 रन बनाए हैं.
2 - वीरेंद्र सहवाग
पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. सहवाग में इंडिया के लिए कुल 91 छक्के लगाए हैं. सहवाग ने 2001 से लेकर 2013 तक 103 मैचों की 178 पारियों में 8503 रन बनाए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक और 31 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 1219 चौके भी दर्ज हैं.
3 - रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं. रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कुल 88 छक्के लगाए हैं. रोहित ने 2013 से लेकर 2024 तक कुल 67 मैचों की 116 पारियों में 4301 रन बनाए हैं. हिटमैन ने भारत के लिए 12 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 473 चौके भी लगाए हैं.
4 - रविंद्र जडेजा
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में रविंद्र जडेजा चौथे स्थान पर मौजूद हैं. जडेजा ने भारत के लिए खेलते हुए कुल 82 छक्के लगाए हैं. रविंद्र जडेजा ने 2012 से लेकर 2026 तक 90 मैचों की 133 पारियों में 4095 रन बनाए हैं. जडेजा ने नाम टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 28 अर्धशतक मौजूद हैं. उनके ना टेस्ट क्रिकेट में 398 चौके भी मौजूद हैं.
5 - एमएस धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के महेंद्र सिंह धोनी देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. धोनी ने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कुल 78 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 2005 से लेकर 2014 तक 90 मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं. इस दौरान धोनी के बल्ले से 6 शतक और 33 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 544 चौके भी लगाए हैं.
6 - सचिन तेंदुलकर
भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर छठवें स्थान पर हैं. मास्टर ब्लास्टर ने कुल 69 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 1989 से लेकर 2013 तक 200 मैचों की 329 पारियों में 15921 रन बनाए हैं. इसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक भी शामिल हैं.
7 - कपिल देव
भारत के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की सूची में 7वें स्थान पर हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कुल 61 छक्के लगाए हैं. कपिल ने 1978 से 1994 तक 5248 रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 27 अर्धशतक भी दर्ज हैं.
8 - सौरव गांगुली
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं. उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में कुल 57 छक्के लगाए हैं. गांगुली ने 1996 से लेकर 2008 तक कुल 7212 रन बनाए और 16 शतक व 35 अर्धशतक भी जडे थे.
9 - शुभमन गिल
भारत के वर्तमान कप्तान और दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल भी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में शुमार हैं. उन्होंने भारत के लिए 47 छक्के लगाए हैं. गिल ने 2020 से लेकर 2026 तक अब तक कुल 2985 रन बनाए हैं. उनके नाम 11 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं. गिल टीम इंडिया का एक्टिव प्लेयर हैं. उनके पास इन आंकड़ों को और बेहतर करने का मौका होगा.
10 - यशस्वी जायसवाल
भारत के 24 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी देश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं. यशस्वी भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में दसवें नंबर पर हैं. यशस्वी ने 45 छक्के लगाए हैं. उन्होंने 2023 से लेकर 2023 तक इंडिया के लिए 2567 रन बनाए हैं. उन्होंने 7 शतक और 13 अर्धशतक लगाए हैं. उनके नाम 322 छक्के भी दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें : Independence Day 2026: क्रिकेट पर कैसे पड़ी बंटवारे की मार? भारतीय प्लेयर्स पाकिस्तान के लिए खेलने पर क्यों हुए मोहताज