बुखार के बाद इंजेक्शन से10 साल के बच्चे की मौत: परिजनों का आरोप- इंजेक्शन के बाद बिगड़ी तबीयत, उल्टियां होने लगी थी - Kota News

Published on 15 अग॰ 2026

कोटा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोटा में 10 साल के बच्चे की बुखार के बाद इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने के कुछ घंटों बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घटना मंडाना थाना इलाके की है।

न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। अब रिपोर्ट के बाद मौत का कारण सामने आएगा।

आज न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

आज न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

मंडाना थाना ASI कमल सिंह ने बताया कि मांदलिया गांव के रहने वाले कुलदीप (10) की मौत हुई है। बुखार आने पर बच्चे की मां क्लीनिक पर दिखाने लेकर गई थी। परिजनों का कहना है कि वहां बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बुखार आने पर क्लीनिक दिखाने लेकर गए थे

बड़े भाई (ताऊ का लड़का) दिनेश ने बताया कि कुलदीप 7वीं कक्षा में पढ़ता था और जगपुरा स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हरियाली अमावस्या के दिन 9 अगस्त को हॉस्टल से अपने गांव मांदलिया आया था। 13 अगस्त को उसे बुखार आया था। अगले दिन 14 अगस्त की शाम को उसे गांव में ही संचालित क्लीनिक पर दिखाने लेकर गए थे। वहां क्लीनिक संचालक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया था।

इंजेक्शन के बाद अचानक से उसे उल्टियां हुई और लूज मोशन हो गए। तबीयत बिगड़ने पर कुलदीप को मंडाना लाए, जहां से डॉक्टर ने कोटा रेफर कर दिया। शुक्रवार रात 8 बजे के करीब कोटा न्यू मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचे। कुछ देर बाद ही ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। तीन बहन-भाई में कुलदीप सबसे छोटा था। पिता राजमल मजदूरी करते है।

मामले में सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर से क्लीनिक की बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क किया। उन्होंने फोन व मैसेज का रिप्लाई नहीं दिया। वहीं बीसीएमओ मंडाना डॉ. प्रभाकर व्यास ने बताया मांदलिया गांव में प्राइवेट क्लीनिक के संचालन के बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में रिकॉर्ड देखकर बताया जा सकता है।

.

खबरें और भी हैं...

  • कोटा में मंत्री मदन दिलावर ने फहराया तिरंगा: बोले-किताबी ज्ञान काफी नहीं, मानवीय मूल्य जरूरी, नशे का कारोबार करने वाले को दी चेतावनी

    बोले-किताबी ज्ञान काफी नहीं, मानवीय मूल्य जरूरी, नशे का कारोबार करने वाले को दी चेतावनी|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar0:52
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोटा संभाग में आज बारिश का यलो अलर्ट: अब तक 26% कम बारिश; नहरों में पानी बंद होने पर किसान करेंगे आंदोलन

    अब तक 26% कम बारिश; नहरों में पानी बंद होने पर किसान करेंगे आंदोलन|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar0:26
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मेडिकल स्टोर के नाम पर ड्रग-इंस्पेक्टर ने 1 लाख मांगे: 50 हजार पर हुआ राजी, ऑडियो सबूत के बाद ACB में केस दर्ज

    50 हजार पर हुआ राजी, ऑडियो सबूत के बाद ACB में केस दर्ज|कोटा,Kota - Dainik Bhaskar0:20
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • कोटा में 'भास्कर समाधान' का असर: लीकेज पाइपलाइन सुधारी तो नालियों की सफाई से लोगों को मिली राहत, वार्ड जमादार सीताराम बने 'पब्लिक के स्टार'

    1:15
    • कॉपी लिंक

    शेयर