देश की नंबर-1 7-सीटर को विदेशों में मिले ताबड़तोड़ खरीदार, 57% बढ़ा एक्सपोर्ट; 26 KM है माइलेज

Published on 29 अग॰ 2026

Aug 29, 2026 11:54 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मारुति सुजुकी की पॉपुलर 7-सीटर अर्टिगा को विदेशी ग्राहकों के बीच भी खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बाद करें तो अर्टिगा ने करीब 2,873 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट किया।

maruti suzuki ertiga became most exported 7-seater car in july 2026

मारुति सुजुकी अर्टिगा एक्सपोर्ट

Maruti Suzuki Ertiga

केवल

₹11,600/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी की पॉपुलर 7-सीटर अर्टिगा को भारतीय ग्राहकों के बीच खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी जुलाई, 2026 की बाद करें तो 21,000 यूनिट से ज्यादा बिक्री के साथ यह देश की बेस्ट-सेलिंग 7-सीटर कार बन गई। इसी दौरान अर्टिगा ने करीब 2,873 यूनिट कारों का एक्सपोर्ट भी किया। इस दौरान अर्टिगा के एक्सपोर्ट में 56.91 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले इसी दौरान यह आंकड़ा 1,831 यूनिट था। इस तरह ओवरऑल अर्टिगा देश की दसवीं सबसे ज्यादा और 7-सीटर सेगमेंट में नंबर-1 एक्सपोर्ट होने वाली कार रही। आइए जानते हैं अर्टिगा की डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Kia Carens

₹ 11.02 - 12.88 लाख

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Lexus ES 350h

₹ 66.1 - 71.8 लाख

BMW 3 Series LWB

₹ 60.55 - 63.5 लाख

Volkswagen Golf GTI

₹ 53 लाख

Mahindra Thar ROXX

₹ 12.52 - 23.52 लाख

कुछ ऐसी है डिजाइन

मारुति अर्टगा के डिजाइन की बात करें तो यह दिखने में काफी स्टाइलिश और लंबी लगती है। सामने की तरफ इसमें क्रोम विंग्ड ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और मस्कुलर बंपर दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इसके अलावा, साइड प्रोफाइल में 15-इंच के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ शानदार एलईडी टेललाइट्स इसके लुक को और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

26 किमी से ज्यादा है माइलेज

अगर पावरट्रेन की बात करें तो अर्टिगा में 1.5-लीटर का K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 101.64bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। माइलेज के मामले में यह बहुत ही किफायती है। इसका पेट्रोल वैरिएंट लगभग 20.3 से 20.51 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। जबकि बड़े परिवारों की पसंदीदा सीएनजी वैरिएंट में यह माइलेज 26.11 किमी प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाता है।

फीचर्स भी है दमदार

इस गाड़ी का केबिन बहुत स्पेसियस है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, पीछे बैठने वालों के लिए रूफ-माउंटेड एसी वेंट्स और पैडल शिफ्टर्स जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मारुति ने अब इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा जैसी जरूरी खूबियां दी हैं।

इतनी है कार की कीमत

आखिर में बात करते हैं इसकी कीमत की। यह इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी पैकेज बनाती है। मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.85 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप-एंड ऑटोमैटिक वैरिएंट के लिए यह कीमत 12.99 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप कम बजट में एक ऐसी बड़ी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जिसमें पूरा परिवार आराम से सफर कर सके और जेब पर भी भारी न पड़े, तो अर्टिगा आज भी सबसे बेस्ट ऑप्शन है।