Aug 25, 2026 09:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

नई दिल्ली के द लीला पैलेस में मशहूर शेफ Massimo Bottura और उनकी टीम एक खास डाइनिंग अनुभव शेयर करने वाले हैं। अगर आप भी फाइन डाइनिंग के शौकीन हैं, तो अपने लिए सीट बुक कर सकते हैं। यहां पढ़ें जरूरी जानकारी।

मास्सिमो बोटुरा का खास डिनर
दुनियाभर के सबसे अच्छे और महंगे रेस्टोरेंट्स का फूड चखना अगर आपका भी शौक है, तो इस हफ्ते एक खास मौका आपका इंतजार कर रहा है। जी हां, दुनिया के मशहूर शेफ मास्सिमो बोटुरा (Massimo Bottura) एक बार फिर दिल्ली के 'द लीला पैलेस' में एक खास डाइनिंग अनुभव शेयर करने वाले हैं, जहां वो अपनी कुछ आइकॉनिक डिशेज पेश करेंगे। ये आयोजन 27 और 28 अगस्त को होने वाला है, जिसमें 27 अगस्त की बुकिंग फुल हो चुकी है। यानी अब आपके पास बस एक ही दिन बचा है, तो इस फाइन डाइनिंग के एक्सपीरियंस को मिस ना करें। आइए इसके बारे में जरूरी डिटेल्स जान लेते हैं।
क्यों खास होने वाला है ये आयोजन?
फाइन डाइनिंग के शौकीनों के लिए ये मौका बेहद ही खास होने वाला है। दरअसल मास्सिमो बोटुरा दुनिया के सबसे मशहूर शेफ में शामिल हैं और मोडेना स्थित उनके रेस्टोरेंट 'ओस्टेरिया फ्रांसेस्काना' को दो बार दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट का खिताब मिल चुका है। ऐसे में दिल्ली में उनके हाथों से बनी आइकॉनिक डिशेज को चखना, खानपान के शौकीनों के लिए एक कभी ना भुलाने वाला अनुभव हो सकता है।
कब और कहां होगा मास्सिमो बोटुरा का खास डिनर?
ये स्पेशल आयोजन नई दिल्ली स्थित 'द लीला पैलेस' में आयोजित होगा। इसी हफ्ते 27 और 28 अगस्त के दिन आप ये खास अनुभव ले सकते हैं। हालांकि वेबसाइट में मुताबिक 27 अगस्त की बुकिंग फुल हो चुकी है और 28 अगस्त के लिए भी लिमिटेड सीट्स ही अवेलेबल हैं। ऐसे में अगर आप ये मौका मिस नहीं करना चाहते हैं, तो तुरंत अपनी सीट बुक कर सकते हैं।
एक व्यक्ति के लिए कितनी है कीमत?
यह कोई आम रेस्टोरेंट डिनर नहीं होने वाला है, बल्कि एक वर्ल्ड क्लास प्रीमियम डाइनिंग अनुभव है। इसकी कीमत भी कुछ वैसी ही रखी गई है। जानकारी के मुताबिक एक सीट की कीमत करीब 75 हजार रुपए है, जिसमें टैक्स अलग से शामिल है। इस हिसाब से अगर आप दो लोगों के लिए ये डिनर बुक करना चाहते हैं, तो आपको डेढ़ लाख से ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।
क्या-क्या शामिल है इस डाइनिंग अनुभव में?
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस डिनर में मास्सिमो बोटुरा की कुछ आइकॉनिक डिशेज और सॉफ्ट बेवरेजे शामिल हैं। हालांकि कोई पूरे मेन्यू की कोई लिस्ट अभी साझा नहीं की गई है, इसलिए डिशेज के नाम बताना पाॅसिबल नहीं है। हालांकि अगर आप मास्सिमो बोटुरा की कुकिंग का स्वाद नई दिल्ली में लेना चाहते हैं, तो लिमिटेड सीट्स को देखते हुए और देरी करना सही नहीं है।
सीट बुकिंग और अन्य जानकारी के ये लिए यहां करें सम्पर्क
सीट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर और वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
वेबसाइट - [email protected]
फोन नंबर- +91 8527860767
लेखक के बारे में
Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
See Less