ग्वालियर स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के त्योहार से ठीक पहले ग्वालियर पुलिस ने आमजन को एक बड़ी राहत दी है। पुलिस के विशेष 'तेरा तुझको अर्पण' अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) धर्मवीर सिंह के निर्देशन में साइबर सेल ने महज 3 महीनों में देश के अ
.

पुलिस द्वारा गुम या चोरी हुए बरामद 451 मोबाइल
शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ग्वालियर ने ये सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर शिक्षिका रेखा, MPPSC की तैयारी कर रही छात्रा पूनम कस्तवार, प्रोफेसर डॉ. आरती और किस्तों पर फोन खरीदने वाले ड्राइवर प्रदीप सिंह समेत कई गृहणियों के चेहरों पर खुशी साफ छलक उठी।
ईमानदार नागरिकों का सम्मान, पुलिस टीम को पुरस्कार
कार्यक्रम में लावारिस मिले मोबाइलों को ईमानदारी से साइबर सेल में जमा कराने वाले सजग नागरिकों—पवन कुशवाह, भोजराज सिंह चौहान, भोगीराम मंडेलिया और मनोज चौरसिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक रजनी सिंह रघुवंशी एवं पूरी साइबर टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
मोबाइल गुम हो जाए तो क्या करें?
- दूरसंचार विभाग का CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल गुम या चोरी हुए फोन को ढूंढने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। यदि आपका फोन गुम होता है, तो इन 3 आसान स्टेप्स का पालन करें:
- एफआईआर दर्ज कराएं: सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस थाने में फोन गुम होने की लिखित शिकायत दर्ज कराएं।
- समान नंबर की सिम लें: अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से तुरंत उसी नंबर की डुप्लीकेट सिम निकलवाएं।
- CEIR पोर्टल पर ब्लॉक करें: आधिकारिक वेबसाइट www.ceir.gov.in पर जाकर पुलिस शिकायत की कॉपी, मोबाइल का पक्का बिल और पहचान पत्र अपलोड कर IMEI ब्लॉक कर दें। इससे फोन का दुरुपयोग रुकेगा और पुलिस उसे आसानी से ट्रेस कर सकेगी।
क्या बोले जिम्मेदार
इसको लेकर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव का कहना है कि साइबर सेल ने आधुनिक CEIR पोर्टल की मदद से 3 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद देश भर से 1 करोड़ से अधिक कीमत के 451 मोबाइल ट्रेस किए हैं। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह आमजन को पुलिस की तरफ से एक भेंट है। हम ईमानदारी से मोबाइल जमा कराने वाले नागरिकों का भी आभार व्यक्त करते हैं।