'गर्लफ्रेंड देगी सिर्फ 0% इंटरेस्ट...' Chennai Metro के इस विज्ञापन ने इंटरनेट पर काटा बवाल

Published on 7 सित॰ 2026

'गर्लफ्रेंड देगी सिर्फ 0% इंटरेस्ट...' Chennai Metro के इस विज्ञापन ने इंटरनेट पर काटा बवाल

महिलाओं की गरिमा को ताक पर रखकर विज्ञापनों का खेल!Image Credit source: X/@ThamizhachiTh

चेन्नई मेट्रो ट्रेन (Chennai Metro) के अंदर लगा एक विज्ञापन इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का विषय बना हुआ है. एक सहकारी ऋण समिति (THECOS) की ओर से मेट्रो कोच में लगवाए गए इस विज्ञापन में महिलाओं और फिक्स्ड डिपॉजिट को अजीब तरीके से तुलना करते हुए दिखाया गया, जिसके बाद द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम (डीएमके) सांसद ने इस पर कड़ा एतराज जताया है.

विज्ञापन में क्या था विवादित?

मेट्रो के इस पोस्टर पर लिखा गया था- ‘गर्लफ्रेंड शायद देगी 0% इंटरेस्ट, पर हमारा फिक्स्ड डिपोजिट 14.40% ब्याज देता है’ (Girlfriend may give 0% interest, but our FD gives 14.40%). इस स्लोगन के सामने आते ही यह बहस छिड़ गई कि क्या मार्केटिंग के नाम पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है.

डीएमके सांसद ने जताई कड़ी आपत्ति

डीएमके सांसद थमिजाची थंगापंडियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर इस विज्ञापन की कड़ी निंदा की. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सार्वजनिक परिवहन में ऐसा विज्ञापन दिखाया जाना बेहद शर्मनाक है जो महिलाओं को वस्तु के रूप में चित्रित करता है. उन्होंने चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) से तुरंत इस विज्ञापन को हटाने और भविष्य में ऐसे विज्ञापनों पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन पर बंटी सोशल मीडिया की राय

इस विज्ञापन के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग बातें कह रहे हैं. कुछ लोगों को लगता है कि ये सिर्फ ध्यान खींचने के लिए एक मजेदार विज्ञापन है, तो वहीं कुछ लोग सांसद की बात से सहमत हैं. उनका कहना है कि विज्ञापन भले ही मजाक में बनाया गया हो, लेकिन जब बात सार्वजनिक जगहों पर प्रचार की हो तो भाषा का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए.

अब देखिए वो विज्ञापन, जिसने मचाया है हंगामा

சென்னை மெட்ரோ இரயிலுக்குள் இடம்பெற்றுள்ள ஒரு விளம்பரம் பெண்களை இழிவுபடுத்தும் வகையிலும், அவர்களை ஒரு பொருளாகச் சித்தரிக்கும் வகையிலும் குறிப்பிடப்பட்டிருப்பது அதிர்ச்சியளிக்கிறது.

பொது இடங்களில் பெண்களின் கண்ணியத்தைக் கருத்தில் கொண்டு விளம்பரங்கள் இடம்பெறுவதை உறுதி செய்ய pic.twitter.com/8bKvka4nD6

— தமிழச்சி (@ThamizhachiTh) September 6, 2026

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय (Abhishek Roy) अभी TV9 भारतवर्ष के डिजिटल विंग में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (Assistant News Editor) हैं. पत्रकारिता में उन्हें 14 साल से ज्यादा का अनुभव है और इस फील्ड में उनकी अपनी एक अलग पहचान है. अपने करियर में उन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. शुरुआत में वे भोपाल के 'पीपुल्स समाचार' अखबार (Peoples Samachar) से जुड़े. यहां उन्होंने प्रिंट मीडिया का काम सीखा. इसके बाद वे दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) ग्रुप में लंबे समय तक रहे. खास बात ये कि उन्होंने भास्कर के अखबार और वेबसाइट, दोनों जगह काम किया. इससे उन्हें पुरानी और नई, दोनों तरह की पत्रकारिता का अनुभव मिला. अभिषेक ने अहमदाबाद के 'जानो दुनिया' (Jano Duniya) न्यूज चैनल में भी काम किया. यहां उन्होंने टीवी मीडिया में अपनी काबिलियत दिखाई. अभिषेक को राजनीति और विदेशी मामलों की अच्छी समझ है. वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक कूटनीति को बहुत ही बारीकी से समझते हैं. हालांकि, वर्तमान में डिजिटल मीडिया की बदलती मांग को देखते हुए वे अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं. इन दिनों वे ट्रेंडिंग खबरों, वायरल टॉपिक्स और हटके कंटेंट पर काम कर रहे हैं. अभिषेक के लिए पत्रकारिता महज एक पेशा या सिर्फ पाठकों तक सूचनाएं या खबरें पहुंचाना नहीं है. उनका विजन और उद्देश्य इससे कहीं अधिक व्यापक है. वे मानते हैं कि एक पत्रकार के रूप में उनकी जिम्मेदारी है कि पाठकों को हर बार कुछ नया और अनूठा पढ़ने को मिले. कंटेंट ऐसा हो जो पाठकों की सोच के दायरे को विस्तृत करे और उन्हें एक नया नजरिया दे. अभिषेक को पत्रकारिता के साथ-साथ ट्रैवलिंग का भी शौक है. भागदौड़ भरी जिंदगी से जब भी फुर्सत मिलती है, वे पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं और सुकून के पल बिताते हैं.

Read More

google button